Categories: बलिया

बलियाः करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, 9 दिन पहले हुई थी शादी

बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं युवक को बचाने गई मां भी घायल हुई है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।

पूरी घटना नगवांगाई की है, जहां 22 वर्षीय दीपर बिंद पुत्र हीरा बिंद घरेलू कार्य के दौरान बिजली का तार जोड़ रहा था। अचानक वो करंट की चपेट में आ गया। ये देख कर दीपक की सोनिया देवी बेटे को बचाने के लिए गयीं और उसे भी करंट ने अपने जद में ले लिया। उसकी भी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं चिकित्सकों ने सोनिया देवी को गंभीरावस्था में वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है।

घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। दीपक की शादी 9 दिन पहले 10 मार्च को दुबहड़ के बिंद के छपरा गांव की रहने वाली पूजा के साथ हुई थी। अभी पूजा के हाथ की मेंहदी भी नहीं छूटी थी उससे पहले सुहाग उजड़ गया। पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

6 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago