Categories: बलिया

बलिया में शादी में हर्ष फायरिंग से दो घायल, एक की हालत गंभीर

बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक शादी समारोह हर्ष फायरिंग की वजह से दुखद घटना में बदल गया। बारात के दौरान पिपरौता गांव से आए एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से अचानक फायरिंग कर दी, जिससे दो लोग घायल हो गए।

घटना फरहा लौकी गांव की है, जहां बरवा रत्तीपट्टी ग्राम पंचायत निवासी विश्वेवर की बेटी की शादी थी। बारात मऊ जिले के पिपरौता गांव से आई थी। बारात में शामिल शिवशंकर पुत्र मुसाफिर अपने साथ नाली लाइसेंसी बंदूक लेकर आया था। रात लगभग 11 बजे, जब समारोह में खाना चल रहा था, तभी शिवशंकर ने अचानक फायरिंग कर दी।

गोली लगने से 19 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र रूपचंद, निवासी रामपट्टी तासपुर (भीमपुरा), गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोली दाहिनी जांघ में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। वहीं पास खड़ा शिवशंकर का 14 वर्षीय बेटा शिवम भी छर्रे लगने से जख्मी हो गया।

परिजनों ने घायलों को तुरंत नगरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मण को गंभीर हालत में मऊ सदर अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही भीमपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शिवशंकर की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है और पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

12 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago