बलिया में सामाजिक दायित्व निभाते हुए ऐश्प्रा ग्रुप ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वर्षों से बंद पड़े आरओ सिस्टम की मरम्मत कराकर रविवार को उसे दोबारा चालू किया गया, जिससे नगरवासियों को भीषण गर्मी में राहत मिली।
नगर के चौक और ओक्डेनगंज चौकी क्षेत्र में इन शुद्ध पेयजल केंद्रों का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने ऐश्प्रा बलिया के संचालक राहुल सराफ को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी और बाकी बंद पड़े दो आरओ यूनिट को भी शीघ्र चालू करने का अनुरोध किया। इस पर राहुल सराफ ने सकारात्मक आश्वासन दिया कि शेष आरओ प्लांट्स को भी जल्द क्रियाशील किया जाएगा।
कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि अलाउद्दीन खान, विशुनीपुर से सभासद प्रतिनिधि, मैनेजर रज़ी अहमद, मधुरेश सिंह, अमन सोनी, राजू कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राहुल सराफ ने जानकारी दी कि ऐश्प्रा आगामी छह माह तक इन आरओ सिस्टम्स की निगरानी और रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी निभाएगी, ताकि नगरवासियों को सतत रूप से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिलता रहे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…