Categories: बलिया

बलिया – नशीली दवा बेचने की शिकायत पर एक्शन, औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर्स पर मारा छापा

बलिया में नशीली दवा बेचने की शिकायत पर औषधि निरीक्षक ने छापामार कार्रवाई की। औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल ने मेडिकल स्टोर और एक वीडीएस डाक्टर के यहाँ छापेमारी की। इस दौरान कागजात और दवाओं की जांच की। इसके अलावा दो और मेडिकल की दुकानों की जांच की।

बता दें शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी और समाधान दिवस में मझौली में स्थित एक मेडिकल स्टोर और घोरौली में एक बीडीएस डॉक्टर के यहां से नशीली दवाएं बेचे जाने शिकायत की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए औषधि निरीक्षक शुक्ल ने छापेमारी की। सम्बंधित मेडिकल स्टोर और बीडीएस डॉक्टर के कागजातों और दवाओं की जांच की।
इसके अलावा बांसडीह रोड पर 2 मेडिकल की दुकानों का निरीक्षण किया और दवाओं की खरीद व बिक्री के कागजातों को अच्छी तरह से रखने के निर्देश दिये। कार्रवाई को लेकर औषधि निरीक्षक शुक्ल ने बताया कि जांच रिपोर्ट सहायक आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ को प्रेषित किया जा रही है। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पाण्डेय मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago