Categories: बलिया

बलियाः मानकों के विहीन संचालित हो रहे निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसेगा अग्निशमन विभाग

बलिया में संचालित हो रहे नर्सिंग होम और क्लीनिकों में अग्नि सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इन निजी स्वास्थ्य सेंटरों पर मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। जरा से लापरवाही बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है।

इस लापरवाही के आलम के बीच प्रदेश सरकार ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। अग्निशमन विभाग अलर्ट पर है और निजी अस्पतालों में आगजनी की घटना को रोकने के लिए खाका तैयार करने में जुटा है। विभाग के द्वारा अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा सम्बंधित मानक की जांच की जाएगी। साथ ही जांच में मानक के अनुरूप न मिलने पर कार्रवाई भी होगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को यंत्र चलाने और आग की घटनाओं के रोकथाम के लिए विभाग जागरूक करेगा।सीएमओ कार्यालय से 77 रजिस्टर्ड है। इनकी सूची अग्निशमन विभाग को उपलब्ध हो गई है। जांच के दौरान इन नर्सिंग होमों में मानक के अनुरूप अग्निशमन यंत्र तथा सुरक्षा से संबंधित उपकरण की जांच करेंगे।

बता दें कि जिले में नर्सिंग होम, क्लीनिक संचालक मानक को ताक पर रखकर भवन के बेसमेंट में पैथोलॉजी, एनआईसीयू व एक्स-रे सहित तमाम चीजें संचालित कर रहे हैं। इन नर्सिंग होम व अस्पतालों में न आग से बचने के इंतजाम है और न ही आपातकालीन स्थिति में निकलने के लिए कोई इमरजेंसी गेट की व्यवस्था है। नर्सिंगहोम संचालक फर्जी कागजात के आधार पर सीएमओ कार्यालय से लाइसेंस लेकर बिना मानक पूरा किए संचालन कर रहे हैं।

धीरेंद्र सिंह यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि नर्सिंगहोम में अग्नि सुरक्षा की जांच की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य विभाग व खुद की पड़ताल के बाद सूची तैयार हो रही है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिस अस्पताल में संसाधन मौजूद रहेंगे वहां के कर्मचारियों को अगलगी की घटना रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago