बलिया में स्क्रैप पॉलिसी- 15 हजार कबाड़ वाहन भेजे जाएंगे स्क्रैप सेंटर

बलिया में स्क्रैप पॉलिसी लागू होने जा रही है जिसके बाद अब बलिया में कबाड़ हो चुके वाहन नजर नहीं आएंगे। एक अप्रैल को अपनी उम्र पूरी कर चुके जिले के करीब 15,000 वाहन कबाड़ हो जाएंगे। खटारा हो चुके इन वाहनों को स्क्रैप सेंटर भेजा जाएगा।

बता दें कि जिले में करीब 50 हजार से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 15 हजार से अधिक वाहन कबाड़ की श्रेणी में आ गए हैं। इसमें 1,062 मोटरसाइकिल और स्कूटर, 229 मोपेड और 4,646 कार शामिल हैं। इन वाहनों की निर्धारित आयु 15 वर्ष पूरी हो चुकी है। इसमें से अधिकतर वाहन प्रदूषण फैलाने के साथ ही दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। उम्र पूरी होने के बाद इन वाहनों का दोबारा पंजीयन नहीं कराया है।परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि 23 सितंबर 2021 को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना मोटरयान नियम 2021 तय किया था। इस नियम के तहत तयशुदा मियाद पूरी कर चुके पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र जाएंगे। वहां से उनको स्क्रैप करने के लिए निस्तारित या निपेक्ष प्रमाणपत्र मिलेगा।

पुराना वाहन स्क्रैप कराने के बाद नया वाहन लेन पर रोड टैक्स में छूट दी जाएगी। नई नीति के तहत अब फिटनेस नहीं होने पर गैर व्यवसायिक वाहन 15 वर्ष और व्यवसायिक वाहन महज आठ वर्ष तक चल सकेंगे। जिले में करीब 15 हजार वाहन नई स्क्रैप नीति की परिधि में आ गए हैं, इनकी फिटनेस नहीं हुई है।

बलिया एआरटीओ प्रशासन अरूण कुमार राय का कहना है कि स्क्रैप पॉलिसी लागू होने के बाद 15 वर्ष मियाद पूरी कर चुके वाहन जाएंगे स्क्रैप सेंटर से पुराने वाहन स्क्रैप किए जाएंगे। स्क्रेप सेंटर खोलने के लिए पात्र व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निजी वाहनों के लिए रोड टैक्स में 15 फीसदी और व्यवसायिक वाहनों के लिए 8 वर्ष पर कुल टैक्स में 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago