बलिया। जिला अस्पताल में आंखों। के ऑपरेशन के नाम पर पैसा वसूली मामले की जांच जारी है। त्रिस्तरीय जांच कमेटी के सामने पीड़ित ने बयान दर्ज करवाया और लिखित में भी दिया है। अब कमेटी जल्द ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
बता दें आंख अस्पताल में रिटायर्ड कर्मचारी का मरीज से ऑपरेशन के नाम पर रुपये वसूलने का वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर अस्पताल में खलबली मच गई। अस्पताल प्रशासन ने ओटी में तैनात चिकित्सक और सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।
पैसा वसूलने वाला अस्पताल में तैनात एक नेत्र सर्जन के साथ रहने वाला रिटायर्ड कर्मचारी था। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से मिलकर मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम ने मामले को संज्ञान में लिया।
डीएम ने सीएमएस को पत्र जारी कर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने पैसा वसूली मामले की जांच के लिए डॉ. आरडी राम, डॉ. अनिल सिंह व एसीएमओ डॉ. योगेंद्र दास की टीम गठित की। कमेटी ने मामले की जांच के लिए पीड़ित को बयान के लिए बुलाया और बयान दर्ज किया।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…