बलिया। हत्या की कोशिश के मामले में बैरिया पुलिस ने हत्या 3 फरार आरोपितों के घर कोर्ट से जारी धारा 82 की नोटिस चस्पा किया। पुलिस के मुताबिक़ अब अगर आरोपित सरेंडर नहीं करते हैं तो कुर्की की कार्रवाई की जायेगी।
बताया जा रहा है कि बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास 8 जनवरी को एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी। इस घटना में पुलिस ने हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी बृजेश सिंह पुत्र बसंत सिंह, सारण (बिहार) जनपद के रिविलगंज थाना क्षेत्र के बड़का बैजू टोला निवासी राकेश सिंह पुत्र रामजी सिंह और निक्कू सिंह पुत्र सतीश सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया।
काफी कोशिश के बाद तीनों आरोपित न तो पुलिस के हत्थे चढ़े और न ही कोर्ट में सरेंडर किया। जिसके बाद कोर्ट ने तीनों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कुर्की की कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस ने तीनों के घरों पर नोटिस चस्पा करने के साथ ही मुनादी करायी ।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…