फेफना
बलिया – जमीनी विवाद में आदेश के बाद भी न्याय न मिलने पर पीड़ित ने दी आत्मदाह चेतावनी
बलिया । प्रधान व राजस्व के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रविवार को सिंहाचवरकला निवासी राजेश पांडेय ने प्रेस वार्ता किया। राजेश ने बताया कि प्रधान द्वारा हमारी जमीन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व विद्यालय बनाया गया है।
इस मामले में पूर्व जिला DM सौम्या अग्रवाल के द्वारा रोकने का आदेश किया गया। जिसके बाद मनमानी तरीके से प्रधान, लेखपाल और तहसीलदार के आदेश को ठुकराकर निर्माण कराया गया। मैने कोर्ट के धाराओं के तहत आदेश भी कराया। जिसके बाद पैमाइश के नाम पर लेखपाल और कानूनगो द्वारा रिश्वत की मांग की गयी जिसमें कांनगो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी हुई।
उन्होंने कहा कि एसडीएम ने तो जमीन का पैमाइश किया लेकिन रिपोर्ट गलत प्रस्तुत कर दी। हमारा जो कागजात में जमीन है उतना ही प्रशासन हमें नाप कर दे दे हमको 1 इंच भी दूसरे का नहीं चाहिए । साथ ही उन्होंने अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा कि इस मामले में जो हमारे जमीन पर काबिज़ है वह हमारे चट्टी सिंहचार पर हमें घेर कर गाली देने लगे तथा जान से मार देने की धमकी देने लगे।
पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं थाना गड़वार में थाना अध्यक्ष को अवगत कराया लेकिन थाना अध्यक्ष ने इस पर किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया वही राजेश पांडे ने बताएं कि जिस तरह से हमारे भाई रोहित पांडे को बासडीह में पुलिस थाना के सामने ही हत्या हो गई।इस तरह गढ़वार पुलिस हमारी हत्या कराने पर तुली है। आइये जानते है राजेश पांडेय ने क्या कुछ कहा।
फेफना
फेफना विधानसभा सर्वे 2027
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह यादव के कामकाज को आप कितने नंबर देंगे, क्या उन्हें फिर से टिकट मिलना चाहिए, और अगली बार किस दल व किस नेता पर भरोसा करेंगे? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय बताएं।
उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार, 30 सितंबर 2026 को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह में कबड्डी, हॉकी, हैंडबॉल और 100 मीटर दौड़ समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विजेता खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
कार्यक्रम का सफल संचालन इरफान अंसारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करता है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर विद्यालय और देश का नाम रोशन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल और हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के अथक प्रयासों से खेल प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविन्द चौबे, चन्द्रकेश गुप्ता, हेमन्त गुप्ता, प्रिया पाण्डेय, साधना राय समेत विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों और शिक्षकों के साथ फोटो सेशन किया गया और समारोह का समापन हुआ।
featured
मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में 29 अगस्त से खेल-कूद सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के तहत विद्यालय के चारों हाउस—रेड, ग्रीन, ब्लू और येलो—के बालक एवं बालिका वर्ग के बीच कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई।
बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को 12-10 के रोमांचक मुकाबले में हराया, जबकि येलो हाउस ने ब्लू हाउस को 20-15 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग का खिताबी मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा।
वहीं, बालक वर्ग में ब्लू हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए येलो हाउस को 15-8 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन अनुशासन, समर्पण और देशप्रेम की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान इंचार्ज अरविंद चौबे, इंचार्ज नीतू मिश्रा और हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
-
featured2 weeks agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?
-
featured1 week agoबेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
-
featured7 days ago2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े


