बैरिया डेस्क: बलिया की बैरिया नगर पंचायत में रविवार खाकी बाबा के पोखरे के निकट वार्ड-1 में वीरांगना महारानी दुर्गावती गौड सामुदायिक भवन का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद नगर पंचायत बैरिया अध्यक्ष शांति देवी, अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा(मंटन ) ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार ओझा की उपस्थिति भी रही। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकूमार वर्मा मंटन ने बोलते हुए कहा कि नगर पंचायत में इसी तरह आम जनता की सेवा करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन का निमार्ण हमारी नगर पंचायत के आम जनता को राहत देगा, कई मायने में ये भवन बहुत महत्वपूर्ण है, हमारी कोशिश है आने वाले दिनों में और भी तमाम तरह की सुविधाएं आम लोगों तक पहुंचाई जाए और इस सेवा में मैं तन मन धन से लगा हुआ हूं।
बता दें कि इस भवन का भूमिपूजन 18 अक्टूबर 2020 को शांति देवी के द्वारा किया गया था। लगभग 2 सालों के इंतजार के बाद अब भवन का निर्माण कार्य पूरा हुआ। गौरतलब है इस सामुदायिक भवन से नगरवासियों को विवाह आदि कार्यक्रमों में समारोह स्थल को लेकर आने वाले दिक्कतें अब दूर हो जाएगी ।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…