Categories: बलिया

बलिया की सहतवार पंचायत में पसरा गंदगी का अंबार, आम लोगों में नाराजगी

बलिया की सहतवार नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर के वार्ड 12 का हाल तो और भी बेहाल है। वार्ड में फैली गंदगी से रहवासियों में जमकर नाराजगी है।

बता दें कि नगर निकाय चुनाव का शंखनाद वार्डवार आरक्षण सूची जारी होने के ही हो गया है। नगर निकाय चुनाव के सम्भावित उम्मीदवार विभिन्न दावों के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। अध्यक्ष तथा सभासद पद के सम्भावित उम्मीदवार लोगों के बीच पहुंचकर विकास के विभिन्न दावे कर रहे हैं। लेकिन विकास के इन दावों के बीच धरातल पर अधूरे पड़े विकासकार्यों और अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई है।

सहतवार के वार्ड 12 में सड़क पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है, नालियों में ढक्कन तक नहीं हैं। हैंड पाइप खराब होने के बाद उनकी मरम्मत तक नहीं होती। इस कारण लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। सड़कों पर कचरा होने से लोगों को आने-जाने में भी परेशानी होती है।

रोड लाइन के बल्ब फ्यूज होने पर सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। सड़कों की स्थिति खराब है, यहां जलजमाव की समस्या देखी जाती है। वहीं नगर पंचायत सहतवार के अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नं 12 के सफाई कर्मी के विरुद्ध शिकायत मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साफ-सफाई की व्यवस्था सही हो जाएगी। अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago