बलियाः बैरिया में सामुदायिक भवन का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

बैरिया डेस्क: बलिया की बैरिया नगर पंचायत में रविवार  खाकी बाबा के पोखरे के निकट वार्ड-1 में वीरांगना महारानी दुर्गावती गौड सामुदायिक भवन का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद नगर पंचायत बैरिया अध्यक्ष शांति देवी, अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा(मंटन ) ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार ओझा की उपस्थिति भी रही। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकूमार वर्मा मंटन ने बोलते हुए कहा कि नगर पंचायत में इसी तरह आम जनता की सेवा करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन का निमार्ण हमारी नगर पंचायत के आम जनता को राहत देगा, कई मायने में ये भवन बहुत महत्वपूर्ण है, हमारी कोशिश है आने वाले दिनों में और भी तमाम तरह की सुविधाएं आम लोगों तक पहुंचाई जाए और इस सेवा में मैं तन मन धन से लगा हुआ हूं।

बता दें कि इस भवन का भूमिपूजन 18 अक्टूबर 2020 को शांति देवी के द्वारा किया गया था। लगभग 2 सालों के इंतजार के बाद अब भवन का निर्माण कार्य पूरा हुआ।  गौरतलब है इस सामुदायिक भवन से नगरवासियों को विवाह आदि कार्यक्रमों में समारोह स्थल को लेकर  आने वाले  दिक्कतें अब दूर हो जाएगी ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago