बलिया में पुलिस का खौफ कम होता दिखाई दे रहा है। जहां बेखौफ लोग सारेआम फायरिंग करके दहशत फैला रहे हैं। कुछ ऐसा ही बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में देखने को मिला । दो पक्षों में विवाद होने पर एक पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। जिससे हड़कंप मच गया।
मामला शीतल दवनी गांव का है, जहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये। इससे आक्रोशित होकर एक पक्ष ने दहशत फैलाने की नीयत से हवा में 30 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। गंव में सन्नाटा पसर गया। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। सूत्रों के मुताबिक गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर सीओ समेत कई थानों की फोर्स भारी संख्या में पहुंच गई है। घटना भूमि विवाद को लेकर बतायी जा रही है। पुलिस ने एक व्यक्ति को कब्जे में ले लिया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…