Categories: बलिया

बलिया: दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा और 1 लाख का अर्थदंड

बलिया में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में दोषी अभियुक्त को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। बलिया पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत चिन्हित मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाई जा रही है।

इसी क्रम में मानिटरिंग सेल, अभियोजक, अपर निदेशक अभियोजन व पैरोकारों की प्रभावी पैरवी के चलते अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट गोविंद मोहन की अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के दोषी सुनील कुमार पुत्र जगधारी राम को 20 वर्ष के सश्रम कारावास और एक लाख के अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माना न भरने पर सुनील को एक साल और सश्रम कारावास भुगतना होगा।

जानकारी के मुताबिक सुनील ने 9 वर्ष की लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। शासन ने 30 दिन के अंदर मामले की सुनवाई को निस्तारित करने का लक्ष्य रखा था। मामले में अभियोजन के तरफ से राकेश कुमार पांडेय विशेष लोक अभियोजक और बचाव पक्ष की तरफ से दिनेश कुमार सिंह एडवोकेट ने अपना पक्ष रखा। न्यायालय ने समस्त साक्ष्यों का परिशीलन अवलोकन करने के बाद सुनील कुमार पर दोष साबित पाया। अभियुक्त को 20 वर्ष के कारावास और एक लाख के अर्थदंड से दंडित किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago