बलिया के हनुमानगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल बनरहीं में तैनात शिक्षामित्र ब्यूटी सिंह की मां व वरिष्ठ पत्रकार करुणा सिन्धु की सासु मां निर्मला देवी (60) का निधन अचानक हो गया।
सागरपाली निवासी निर्मला देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के वक्त वरिष्ठ पत्रकार करुणा सिंधु एवं उनकी पत्नी शिक्षामित्र ब्यूटी सिंह सहित कई रिश्तेदार दिल्ली एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
वह जैसे ही दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे कि दुखद समाचार मिला। आनन-फानन में परिवार एवं रिश्तेदार सहित सभी को वापस बलिया लौटना पड़ा। निर्मला देवी के निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके निधन के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…