Categories: बलिया

बलिया: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, दर्दनाक हादसे में 1 महिला की मौत, 3 घायल

गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर खड़ैचा गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के कैथवली गांव निवासी शिक्षक एवं ग्राम प्रधान विजय शर्मा अपने साढ़ू के यहां गाजीपुर एक शादी समारोह में गए थे। वो प्रोग्राम से वापस लौट रहे थे तभी गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर खड़ैचा गांव के पास शनिवार की सुबह पेड़ से बोलेरो टकरा गई।

गाड़ी में प्रधान विजय शर्मा (50), उनकी पत्नी मीरा शर्मा (47) और उनकी भाभी रीता देवी (54) पत्नी हरेराम शर्मा सवार थी। गाड़ी असेगी गांव निवासी अशोक यादव (26) चला रहा था। घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां रीता देवी को मृत घोषित कर दिया। घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए मऊ रेफर कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago