बलिया
बिजली चोरी रोकने को ‘स्मार्ट’ बनेगा बलिया, 167.50 करोड़ खर्च कर लगाए जाएंगे प्रीपेड मीटर
बिजली चोरी रोकने के लिए बलिया स्मार्ट बनने जा रहा है। अब जनपद के हर घर में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। बिजली विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। 167.50 करोड़ खर्च कर जनपद के घरों में कुल 3.40 लाख मीटर लगाए जाएंगे।
स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य अलग अलग चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में शहर के 36 हजार उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है लेकिन अप्रैल 2020 तक जनपद के हर घर में स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने टेंडरिग प्रक्रिया शुरू की है। एक मीटर लगाने पर विभाग करीब पांच हजार रुपये खर्च करेगा।
शहरी क्षेत्रों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगेंगे। इन मीटर की खासियत यह है कि प्री-पेड स्मार्ट मीटर में रिचार्ज करने के बाद ही बिजली आपूर्ति होगी। मीटर का रिचार्ज खत्म होने पर बिजली गुल हो जाएगी। रिचार्ज करने के बाद ही यहां फिर से बिजली आएगी। स्मार्ट मीटर विभाग की तरफ से हर उपभोक्ताओं के यहां लगेगा। उसमें एक दिन का बैकअप होगा। अगर उपभोक्ता का बिल बकाया है तो मैसेज उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर आएगा। बिल जमा करने के बाद ही मीटर से सप्लाई होगी। भुगतान का मैसेज भी मोबाइल पर आएगा। रिचार्ज खत्म होने के एक सप्ताह पहले से ही मीटर से चेतावनी मिलने लगेगी।
स्मार्ट मीटर से ऊर्जा की बचत होगी। साथ ही गरीब लोग भी बिजली का इस्तेमाल मन मुताबिक़ कर सकेंगे। मीटर पर भी एक डिस्प्ले लगेगा, जिससे उपभोक्ताओं को वर्तमान शेष बिजली बिल, बिजली की वर्तमान शेष राशि और पिछले महीने खपत बिजली की मात्रा को आसानी से देख सकता है। इसमें इस्तेमाल कितना किया है, यह भी पता चल जाएग। मीटर में गड़बड़ी की संभावना कम रहेगी, क्योंकि बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो बिजली का कनेक्शन कराए बिना ही कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे लोग अब स्मार्ट मीटर के लग जाने के बाद बिजली का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
इस नई तकनीक के जरिए बिजली बिल बकाया होने की समस्या नहीं आईगी और न ही विभाग का कोई भी कर्मचारी अवैध वसूली करेगा। बता दें कि जिले में करीब 500 करोड़ रुपये की बकायेदारी है, इसमें शहर में ही 70 करोड़ रुपये हैं। यह वसूली विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है।
वहीं विद्युत वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता चंदेश उपाध्याय का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में शहर में लगाया जाएगा। उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। अनावश्यक विद्युत खपत पर रोक लगेगी। उपभोक्ता के घर बिल निकालने के लिए कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा। बिल का भुगतान भी समय से होगा।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


