Connect with us

बलिया

बलिया- शिक्षा विभाग के लिये चुनौती बना फर्जी शिक्षकों से रकम वसूली का मामला

Published

on

बलिया डेस्क: प्रदेश के मैनपुरी जिले के हसनपुर निवासी अनामिका शुक्ला के 25 जिलों में फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी करने का प्रकरण जून 2020 में सामने आया था। जिसके बाद  प्रदेश के पुरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। उसके बाद से ही सरकार ने इस मामले पर नकेल कसने के लिये पुरी तरह कमर कस चुकी है। जिसेक बाद से हर जिले में शिक्षकों की कुंडली खंगाली जाने लगी।

बलिया में अब तक 24 ऐसे फर्जी शिक्षक मिले हैं, जो कूटरचना कर नौकरी कर रहे थे। उनका फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद उन्हें बर्खास्त भले ही कर दिया गया लेकिन उनमें से मात्र दो से ही रिकवरी हो पाई है। इसके बाद बाकी 22 फर्जी शिक्षक विभाग के करोड़ों रुपये लेकर फरार हैं। उनसे रिकवरी करने में इसलिए भी दिक्कत यह भी आ रही है कि उसमें बहुतों ने निवास प्रमाण पत्र भी फर्जी लगाया है।

विभाग की नोटिस भी गलत पते पर पहुंच रही है। इस वजह से अब तक मिले फर्जी शिक्षकों के फर्जीवाड़े के सभी कारनामे आलोपित होने लगे हैं, वहीं कुछ ने कोर्ट ये स्टे ले रखा है। अब प्रकरण में और गंभीरता लाने के संकेत मिले हैं।

बलिया के शिक्षा क्षेत्र पंदह के एक प्राथमिक विद्यालय पर तैनात एक प्रधानाध्यापक की नियुक्ति 6 जनवरी 2006 से थी। वह एक अगस्त 2018 से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। उनका निवास प्रमाण पत्र भी कूटरचित मिलने के बाद उन पर विभागीय कार्रवाई की गई। तब तक शिक्षक ने वेतन के नाम पर 14 वर्ष में एक करोड़ चूना विभाग को लगा रखा है।

इसी तरह रेवती में तैनात एक शिक्षक की बीएड डिग्री फर्जी मिली थी। वह छह दिसंबर 1999 से कार्यरत थे। वह भी 20 साल से इस फर्जी डिग्री पर नौकरी किए। मामला पकड़ में आने के बाद उन पर भी नोटिस जरूर जारी की गई लेकिन वेतन की रिकवरी नहीं हो पाई। जनपद में अब तक जितने भी फर्जीवाड़े के केस मिले हैं, उन पर मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है। शासन के निर्देश पर कार्रवाई गतिमान है। फर्जीवाड़े का खेल खेलने वाले चाहे जितनी चतुराई करें, वे कानून से नहीं बच सकते।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!