बलिया
बलियाः शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ शिक्षकों का सम्मान
आज शिक्षक दिवस पर गुरुओं के योगदान को याद किया गया, विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। बलिया जिला कलेक्ट्रेट सभागार में भी शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर राज्य पुरुस्कार के लिए चयनित शिक्षिका निर्मला गुप्ता के साथ 44 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे। उन्होंने राज्य स्तर पर पुरुस्कृत होने वाले तीनों अध्यापकों को बधाई देते हुए उन्हें प्रेरणा स्त्रोत बताया। साथ ही शिक्षिका निर्मला गुप्ता की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कहानी चुनौतियों से भरी है जो प्रेरित करती है कि कैसे अभाव व सीमित संसाधनों में भी बेहतर से बेहतर किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक से बड़ा कोई नहीं होता है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही सिर्फ ऐसा व्यक्ति होता है, जो यह चाहता है कि उसका शिष्य उससे भी आगे और सफलता की बुलंदियों पर जाए। निर्मला जी के विद्यालय पर जो भी कमी होगी, उसे दूर कराया जाएगा। इसके लिए अपनी निधि के अलावा सीएसआर फंड से धन दिलवाने का भी आश्वासन दिया। उस विद्यालय को एक मॉडल व आदर्श विद्यालय बनाने की दिशा में प्रयास करने का निर्देश बीएसए को दिया। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को नमन करते हुए इस बात पर विशेष बल दिया कि सभी अध्यापक अपने दायित्वों को समझें और उसका निर्वहन ईमानदारी से करें।
कार्यक्रम में सांसद नीरज शेखर ने प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षकों का सम्मान किया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद शिक्षिका निर्मला गुप्ता ने कहा कि इस सम्मान से निश्चित रूप से मेरा उत्साह बढ़ा है। अपनी मां को यह सम्मान समर्पित करते हुए कहा कि हमारी माँ ने घर से विरोध कर मुझे पढ़ाया-लिखाया। उच्च शिक्षा तक ग्रहण करने में हर क्षण मदद की। इंटर की पढ़ाई के दौरान शादी हो गयी। उसके बाद तमाम प्रतिकूल परिस्थिति आयी, पर मैं हिम्मत नहीं हारी। अपनी पढ़ाई जारी रखी। 2006 में शिक्षिका होने के बाद से बच्चों के प्रति पूरी तरह समर्पित रही। भवन व अन्य कई प्रकार की समस्या आयी, पर सीमित संसाधनों के बीच ही पढ़ाई के अलावा खेलकूद, कौशल विकास व नए-नए शिक्षण विधियों का माध्यम से बच्चों को स्मार्ट बनाने का प्रयास की। अंत में समस्त अध्यापकों को सन्देश दिया कि राष्ट्र के कर्णधार बच्चों के कर्णधार बनें, उनके भविष्य को संवारने के प्रयास पूरी ईमानदारी से करें।
कार्यक्रम में सीएम के संबोधन का सीधा प्रसारण भी हुआ। इस अवसर पर डीआईओएस रमेश सिंह, बीएसए मनीराम सिंह, लेखाधिकारी हिमांचल यादव, बीईओ डीपी सिंह, राकेश सिंह, माधवेन्द्र पांडेय, रत्नशंकर पांडेय, अनूप गुप्ता, हिमांशु मिश्र, जिला समन्वयक सौरभ गुप्ता व ओपी सिंह, सौरभ गुप्ता, ज्योति प्रकाश चौहान, अभिषेक सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जितेंद सिंह, शिक्षामित्र संगठन के पंकज सिंह व अखिलेश सिंह, अजय मिश्र, विद्यासागर दूबे आदि मौजूद थे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


