Uncategorized
बलिया छात्र-युवा फ्रन्ट ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने की मांग की
प्रयागराज में छात्रों के साथ पुलिस की ओर से की गयी बर्बरता का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा हैं। बीते दिनों रेलवे भर्ती को लेकर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हॉस्टल और लॉज के दरवाजे तोड़कर छात्रों को पीटा था। मामले में कई पुलिसकर्मी सस्पेंड भी हो चुके हैं। अब प्रदेश के कई हिस्सों में छात्रों के समर्थन में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं और उचित कार्यवाही की मांग की जा रही है।
इसी बीच बलिया में जिला छात्र युवा फ्रन्ट के द्वारा राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस ज्ञापन के जरिए कहा गया कि सन् 1991 से लागू आर्थिक नीतियों के कारण बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ती जा रही है। बेरोजगार जब अपने हक के लिए आन्दोलन करते हैं, तो बिहार- उत्तरप्रदेश में पुलिस के द्वारा उनका दमन होता है। एक तो बेरोजगार बनाना और रोजगार की मांग करने पर दमन- यह सरासर अन्याय है।
इस ज्ञापन के जरिए छात्रों ने मांग रखी कि शिक्षा सस्ती की जाए और सभी को काम दिया जाए। खाली सरकारी पदों को भरा जाए। आन्दोलनरत छात्रों का दमन करने वाले पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए और उन पर मुकदमा किया जाए। गिरफ्तार छात्रों एवं बेरोजगारों को रिहा किया जाए और उन पर लगाये गये फर्जी धाराएं खत्म की जाएं। साथ ही छात्रों ने मांग की घायल छात्रों का समुचित इलाज किया जाए और उन्हें मुआवजा दिया जाए।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





