बलिया
पत्रकार से नेताओं तक के हत्यारोपी हरीश पासवान के एनकाउंटर पर बलिया एसपी ने क्या कहा?
बलिया। शुक्रवार को बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र में हरीश पासवान नाम के अपराधी का एनकाउंटर हो गया। हरीश पासवान को पकड़ने गई यूपी एसटीएफ की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में हरीश पासवान मारा गया। हरीश पर लूट, अपहरण, हत्या जैसे मामलों में लगभग 32 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस की ओर से उस पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। हरीश पासवान के एनकाउंटर पर बलिया के पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, “जनपद बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र में एसटीएफ की टीम के साथ एक शातिर अपराधी हरीश पासवान जिस पर कुल 32 मुकदमें दर्ज हैं।
जिनमें चार राज्यों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती, अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। वह अपने किसी साथी के साथ किसी से मिलने जा रहा था। उस दौरान पुलिस की टीम जब उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी तब उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एसटीएफ की टीम के द्वारा जो हरीश पासवान है उसे गोली लगी है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
हरीश पासवान के नाम से लूट से लेकर हत्या तक के अपराधिक मामले दर्ज हैं। पत्रकार से लेकर नेता तक उसके शिकार बन चुके थे। हरीश पासवान ने ही पत्रकार राजीव रंजन की भी हत्या करवाई थी। इसके अलावा बिहार के एक सांसद प्रतिनिधि के हत्या के मामले में भी हरीश पासवान संलिप्त था। उड़ीसा एक राउरकेला में भी एक युवक के हत्या का आरोपी था हरीश पासवान। हालांकि हरीश पासवान को लेकर जिले की पुलिस तब सक्रिय हुई जब 7 जुलाई को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह की हत्या की गई।
जलेश्वर सिंह को गोलियों से भून दिया गया था। जलेश्वर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे हरीश पासवान और आजमगढ़ का अलीशेर।2 अगस्त को वाराणसी रेंज के अपर पुलिस महानिदेशक ने हरीश पासवान की इनामी राशि बढ़ाने का ऐलान किया था। जिसकी संस्तुति बीते अगस्त महीने में की गई थी। इसी के बाद हरीश पासवान की इनामी राशि पचास हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दी गई थी।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


