featured
बलिया: सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की सड़क हादसे में मौत, पूरे जिले में शोक की लहर
समाजवादी पार्टी बलिया के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव की सकड़ हादसे में मौत हो गई। उनके निधन की खबर लगते ही सपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अचानक निधन से पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है। बताया जा रहा है कि राजमंगल यादव के सहयोगी राजेंद्र पांडेय नामक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल और वेंटीलेटर हैं।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव अपनी स्कूटी से अपने सहयोगी राजेंद्र पांडेय नामक व्यक्ति के साथ टहलने के लिये निकले थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना से राजमंगल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेंद्र पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजमंगल सन 2006 में जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे और तीसरी बार सपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी आसामयिक मौत पर सभी लोग आश्चर्य में हैं। सपा के प्रदेश सचिव और पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर शर्मा ने भी उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके जाने से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है।
नगर पालिका बलिया के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने कहा है कि स्व यादव मेरे लिये सहोदर भाई जैसे थे। इनके आसामयिक मौत से मै काफी अकेला महसूस कर रहा हूं। मुझे यह विश्वास ही नहीं हो रहा है कि राजमंगल जी अब हम लोगों के बीच नहीं है। कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने अपने शोक संवेदना में कहा है कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ, इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ हर स्तर पर हूँ, भगवान आत्मबल प्रदान करें।
featured
बलिया में नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित
फेफना (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर में नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। होलीपथ कान्वेंट स्कूल, सिंहपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुभान अंसारी, अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान थाना अध्यक्ष फेफना विश्वदीप सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों को 1 जुलाई 2024 से लागू हुए तीन नए कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita – BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita – BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Bharatiya Sakshya Adhiniyam – BSA) — के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक लोकहितकारी, समयबद्ध और पारदर्शी बनाना है। साथ ही विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने परिवारों और समाज में भी इस संबंध में लोगों को जागरूक करें।
featured
बलिया – छठ पर्व पर सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह की सौगात, घाटों तक जगमग हुआ रास्ता !
बलिया। छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों को रोशनी की सौगात दी। उन्होंने सीयर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में छठ घाटों तक जाने वाले प्रमुख मार्गों और पूजा स्थलों पर हाईमास्ट लाइटें लगवाकर व्यवस्था को नया रूप दिया।
जानकारी के अनुसार ससना बहादुरपुर, मोहम्मदपुर, फरसाटार और चैनपुर गुलौरा ग्राम पंचायतों में छठ घाट स्थल तक पहुंचने वाले मुख्य रास्तों तथा पूजन स्थलों पर हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं। लाइटें लगने के बाद रात्रिकालीन पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को पहले से कहीं अधिक सुविधा मिली है, जिससे लोगों ने राहत और खुशी दोनों का इज़हार किया।
ग्रामवासियों ने इस सराहनीय पहल के लिए ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह का आभार जताते हुए कहा कि “अब घाट तक का रास्ता न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि पहले से कहीं अधिक जगमगाता भी है।”
गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह अपने जनहितकारी और विकासोन्मुख कार्यों के लिए क्षेत्र में व्यापक रूप से चर्चित हैं। हाल ही में उनके नेतृत्व में सीयर ब्लॉक को विकास कार्यों के आधार पर जनपद का सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक घोषित किया गया, जो उनके कार्यकुशल नेतृत्व का प्रमाण है।
featured
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खिला रंगों का संसार, विद्यार्थियों की कला ने जीता दिल
चितबड़ागांव। शुभ धनतेरस एवं दीपावली की पूर्व संध्या पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह द्वारा रंगोलियों के निरीक्षण से हुआ। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मकता ने सभी का मन मोह लिया।
छठ महापर्व से संबंधित सूर्य उपासना थीम पर बनी रंगोली ने सभी को आकर्षित किया, वहीं ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित रंगोली ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। प्रभु श्रीराम एवं माता सीता की अनुपम कलाकृति और नन्हे-मुन्ने बच्चों की “शुभ दीपावली” वाली रंगोलियाँ भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की सृजनात्मकता को नई दिशा देते हैं। जूनियर वर्ग की उस रंगोली को विशेष सराहना मिली जिसमें स्त्री के विभिन्न रूपों को एक ही कलाकृति में दर्शाया गया था। अध्यक्ष ने बच्चों को इस प्राकृतिक पर्व को सामाजिक समरसता के साथ मनाने का संदेश भी दिया। 
विद्यालय के प्रबंध निदेशक द्वय श्री तुषार नंद एवं सौम्या प्रसाद ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य एब्री के.बी. ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रंगोली की थीम हमें जीवन में सकारात्मकता, सौहार्द और सृजनशीलता अपनाने की प्रेरणा देती है।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे, जूनियर कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा, गणित अध्यापक आनंद मिश्रा तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।
-
featured1 week agoबलिया में नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित
-
फेफना2 weeks agoछठ पर्व को लेकर फेफना अमृत सरोवर छठ घाट का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
-
featured2 weeks agoबलिया – छठ पर्व पर सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह की सौगात, घाटों तक जगमग हुआ रास्ता !
-
featured3 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में खिला रंगों का संसार, विद्यार्थियों की कला ने जीता दिल
-
बेल्थरा रोड1 week agoBallia- बहरोरापुर में 3 से 11 नवंबर तक भव्य धार्मिक आयोजन, कथा करेंगी डॉ. रागिनी मिश्रा


