बलिया
बलिया- सोनाडीह मंदिर का होगा सुंदरीकरण, ब्लॉक प्रमुख और BDO ने किया निरीक्षण
बलिया में मां दुर्गा के शक्ति पीठों में शुमार सोनाडीह मंदिर का सुंदरीकरण होगा। जिसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख संग मंदिर पहुंची खंड विकास अधिकारी सीयर ने मातहतों को इसके बाबत निर्देश दिए। सुंदरीकरण का कार्य शनिवार से शुरू हो जाएगा। बता दे इसके पहले बुधवार को सोनाडीह पहुंची जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सम्बंधित अधिकारियों को मंदिर के सुंदरीकरण के निर्देश दिए थे।
ब्लॉक प्रमुख और खण्ड विकास अधिकारी सीयर ने वहां का स्थलीय निरीक्षण किया। और कहा कि ग्राम प्रधान की उपस्थित में जेई और सम्बन्धित कर्मचारियों से वहां इंटरलाकिंग, धर्मशाला का उद्धार व पोखरे का सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया। ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह के साथ मंदिर पहुंची खंड विकास अधिकारी सीयर ने जानकारी दी कि हाल में ही जिलाधिकारी ने अपने दौरे के दौरान मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में मंदिर का प्राथमिकता के आधार पर सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया था।
पंचायत निधि से होंगे काम- सुन्दरीकरण में मंदिर परिसर का इंटरलॉकिंग, पोखरे का सुंदरीकरण, आरओ प्लांट और धर्मशाला का उद्धार शामिल है, ताकि यहां दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। कहा कि पोखरे के सुन्दरीकरण के लिए हम उसे अमृत सरोवर योजना में शामिल करने जा रहे हैं। इसके लिए धन की व्यवस्था की बावत कहा कि कुछ कार्य क्षेत्र पंचायत और छोटे कार्य ग्राम पंचायत निधि से कराए जाएंगे।
15 अगस्त तक पूरा होगा काम- साथ ही बताया कि विवाद की स्थिति के लिए जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देशित किया है। ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में सौर उर्जा से चलने वाले लाइट, पानी की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए कुर्सियां और शेड की व्यवस्था की जाएगी। आगामी शनिवार से सुन्दरी करण का कार्य शुरू हो जाएगा तथा 15 अगस्त तक इसे पूर्ण करा लिया जाएगा। उधर मंदिर के सुंदरीकरण कार्य की खबर से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured3 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


