बलिया
बलिया के फेफना स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने का मामला गरमाया, क्षेत्रीय संघर्ष समिति ने किया धरना प्रदर्शन
बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लोगों में काफी नाराजगी है। इसी कड़ी में गुरुवार को क्षेत्रीय संघर्ष समिति के तत्वाधान में सैकड़ों लोग रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। हालांकि, आरपीएफ और जीआरपी के प्रभारियों ने आंदोलनकारियों को स्टेशन पर जाने से रोक दिया।
बता दें कि क्षेत्रीय संघर्ष समिति विगत कई माह से फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, रेलवे क्रॉसिंग पर ऊपरगामी सेतु का निर्माण तथा वरिष्ठ नागरिकों को पहले जैसी सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। इन मांगों को लेकर कई बार क्षेत्रीय संघर्ष समिति ने स्टेशन मास्टर फेफना को पत्रक सौंपा गया, लेकिन इसके बावजूद रेलवे प्रशासन की ओर से कोई सार्थक पहल नहीं की गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को क्षेत्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर सैकड़ो लोग पंचायत भवन फेफना पर एकत्र हुए और यहां से जुलूस के रूप में पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां आरपीएफ के प्रभारी बीके सिंह तथा जीआरपी के प्रभारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने आंदोलनकारियों को स्टेशन पर जाकर धरना प्रदर्शन करने से रोक दिया। कुछ देर तक उनकी आंदोलनकारियों से कहासुनी हुई।
इसके बाद आंदोलनकारी प्लेटफार्म संख्या एक के बगल में टेंट लगाकर धरना पर बैठ गए। वही, थानाध्यक्ष फेफना बृजमोहन सरोज के नेतृत्व में महिला पुरुष पुलिस कर्मी स्टेशन के बाहर मुस्तैद रहे। धरना स्थल पर पहुंचे डिविजन कामर्शियल इंचार्ज राजेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि हमारी मांगे पूरी तरह से जायज है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। इस मौके पर जनार्दन सिंह, प्रभुनाथ पहलवान, परमहंस सिंह, भरत राम, शिवजी, प्रहलाद मिश्र, रमेश गुप्ता, लक्ष्मीशंकर सिंह, जमाल आलम, बलिराम सिंह, देवकुमार चौबे,मदन सिंह, अवध यादव, समर बहादुर यादव, लखीचंद सराफ, शिवम् मोदनवाल, गरीबा राजभर, हरिशंकर गुप्ता, हरिशंकर कन्नौकिया, कन्हैया यादव, मुरली गुप्ता, हसन जावेद, मथुरा प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन संतोष सिंह ने किया।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।
-
featured5 days agoबी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
-
featured1 week agoBHU के शिक्षाविद् अजीत सिंह बनें जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रिंसिपल
-
featured3 weeks agoफेफना थाने में जनसुनवाई व्यवस्था को मिला नया आयाम, एसपी ने किया उद्घाटन
-
फेफना2 weeks agoफेफना पुलिस ने जन चौपाल के माध्यम से बढ़ाई कानूनी जागरूकता
-
featured1 week agoफेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन


