बलिया के सहतवार में योगीराज चैनराम बाबा के सरोवर पर गंगा महाआरती हुई। कार्यक्रम का आयोजन प्रसपा (लोहिया) के प्रदेश महासचिव नीरज सिंह गुड्डू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न रानैतिक दलों के नेता शामिल हुई साथ ही बाबा के समाधि स्थल पर सैंकड़ों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा।
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, जनता दल यूनाइटेड के महासचिव अवलेश सिंह शिरकत करने पहुंचे। इस भव्य कार्यक्रम की शोभा देखते ही बन रही थी। जैसे ही सूर्यास्त हुआ, योगीराज श्री चैन राम बाबा का समाधि स्थल रोशनी से सराबोर हो उठा।
काशी के ब्राह्मणों सहित दूरदराज से आए प्रकांड विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ देव दीपावली और चैन सरोवर पर मां गंगा महाआरती की शुरुआत की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल मां गंगा की जय और चैनराम बाबा के जयकारों से गूंज उठा। सैंकड़ों की संख्या में लोग आयोजन देखने आए।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…