Categories: बलिया

बलिया में अलग अलग हादसों में 2 की मौत, 5 घायल

बलिया में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। सड़क दुर्घटनाएं सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरु कर दी है।

पहली घटना तितौली गांव के पास हुई। जहां देवरिया जनपद के बनकटा क्षेत्र के भोड़वार से खेजुरा गांव में आई बारात में शामिल 5 लोग कार से वापस घर जा रहे थे। तभी उनकी कार बस से टकरा गई। सूचना मिलते ही एसएसओ योगेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने फागू प्रसाद (70 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना में घायल 30 वर्षीय अर्जुन, नितेश गुप्ता (32 वर्ष), अमित गुप्ता (28 वर्ष), पंकज उम्र 16 साल निवासी बनकटा देवरिया का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।दूसरी घटना सिकंदरपुर के सिवानकला क्षेत्र में हुई। जहां बाइक सवार दो युवक पुलिया से टकरा गए। जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीपुर लिलकर निवासी रितेश (27 वर्ष) पुत्र रामनाथ अपने दोस्त अभिषेक (28 वर्ष) पुत्र सत्य प्रकाश निवासी सिवान कला के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने बाइक से बलिया जा रहा था। तभी कोल्डस्टोरेज के सामने उनकी बाइक असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रितेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अभिषेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago