Connect with us

बलिया

बलियाः नपा चेयरमैन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरु, तीन सदस्यीय कमेटी खंगाल रही फाइलें

Published

on

बलिया नगर पालिका चेयरमैन अजय कुमार पर स्वच्छ भारत मिशन योजना में भ्रष्टाचार और अनियमित भुगतान के आरोप लगने के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।

यह कमेटी नगर पालिका परिषद में दबे भ्रष्टाचार की पोल खोलने का काम करेगी। हर दस्तावेज खंगाले जाएंगे साथ ही नगर में हुए कार्यों व भुगतान की जांच की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर प्रशांत नायक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त व लेखाधिकारी कमेटी के सदस्य हैं।

बता दें कि सभासदों ने आरोप लगाए हैं कि पूरा शहर कुड्डा से पटा है, लेकिन कार्यदायी एजेंसी आर्यन ग्रुपको लाखों रुपये का अनियमित भुगतान किया गया है। शिकायतकर्ता सभासद संजय यादव और संजीव कुमार डंपू का आरोप है कि प्रकरण को दबा दिया गया औऱ करोड़ों का घोटाला किया गया।

इससे पहले साल 2019 में स्थानीय निकाय निदेशालय की पूर्व निर्देशक डॉक्टर काजल ने चेयरमैन का वित्तीय अधिकारी सेज करने के लिए रिपोर्ट तलब की थी।  पिछले दिनों प्रशासन ने मामले से जुड़ी पत्रावलियों को सील कर दिया था। अब सील तोड़कर संबंधित पत्रावलियाँ निकाल ली गई हैं। अब अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह को फाइलें उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में एसडीएम सदर ने उन्हें पत्र लिखा है।

बता दें कि भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व ईओ दिनेश विश्वकर्मा और एकाउंटेंट राघव मिश्र को निलंबित किया जा चुका है। अनियमित भुगतान की फाइल में चेयरमैन के भी हस्ताक्षर हैं, कार्रवाई तेज कर दी है। चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी का पक्ष लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन पर कहा कि वह व्यस्त हैं।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!