बलिया
Ballia: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने पूर्व प्रत्याशी के घर किया हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते प्रधान पति ने पूर्व प्रत्याशी के घर पर हमला कर दिया। घटना में 70 वर्षीय प्रत्याशी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सात नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया है। वहीं 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना बहुताचक उपाध्याय गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां मंटू सिंह प्रत्याशी थे। उनके ऊपर आपसी रंजिश को लेकर प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार यादव ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। इससे मंटू सिंह के पिता सुरेश बहादुर सिंह उम्र 70 वर्ष घायल हो गए।
मंटू सिंह ने बताया कि वे परिवार के साथ रसड़ा के बरही कार्यक्रम में गए थे। इस बीच प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार यादव अपने दर्जनभर समर्थकों के साथ लाठी डंडा और हिंसक हथियार लेकर घर पर हमला कर दिया और घर से नगदी और लाखों के गहने भी लेते गए। पीड़ित आलोक विजय सिंह उर्फ मंटू सिंह के लिखित तहरीर पर उभांव थाना पुलिस ने सात नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।










बलिया
बलिया की फेफना पुलिस ने 3 गौ तस्करों को किया गिरफ्तार

बलिया के फेफना स्थानीय पुलिस ने तीन गौ तस्कर को पिकअप के साथ सागरपाली थम्हनपुरा मार्ग पर बघेजी गांव के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में पाबंद कर चालान न्यायालय कर दिया। जानकारी के अनुसार ने गुरुवार को थाना फेफना पुलिस टीम द्वारा तीन गौ तस्कर को पिकअप समेत गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर सुबह के समय ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के समीप पिकअप से बघेजी गांव सामने पिकअप से लदे गोवंश पशुओ को लेकर जा रहे थे। पुलिस को देख पिकअप के चालक व उनका सहयोगी व्यक्ति पिकअप छोड़कर भागने लगे। तभी, भाग रहे तीनों व्यक्तियो को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
इसमें मुबारकपुर, आजमगढ़ निवासी बदरे आलम उर्फ राजा(21), हलधरपुर, मऊ निवासी प्रियांशु उर्फ राज रावत(18) व इच्छा चौबे के पूरा नरही निवासी मोहित साहनी को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पिकअप (UP54AT2453) व 03 गोवंश को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ़ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही हेतु चालान न्यायालय कर दिया गया।
बलिया
पुलिस अधीक्षक ने 34 उप निरीक्षकों का किया स्थानांतरण, 25 चौकियों को मिले नए इंचार्ज

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनहित और प्रशासनिक उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए 34 उप निरीक्षकों का तात्कालिक रूप से स्थानांतरण किया है। यह कदम कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए उठाया गया है।
इस तबादले के तहत 25 पुलिस चौकियों को नए इंचार्ज मिल चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित उप निरीक्षकों को संबंधित आदेशों से अवगत कराते हुए, उनके तत्काल अनुपालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
यहां देखिए स्थानांतरण की लिस्ट :-
बलिया
बलिया पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद

बलिया के थाना पकड़ी पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
थाना पकड़ी के थानाध्यक्ष लालमणि सरोज और उप निरीक्षक अजय कुमार यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह सफल ऑपरेशन अंजाम दिया। आरोपी की पहचान सचिन रजक के रूप में हुई है, जो पकड़ी गांव का रहने वाला है और 19 वर्ष का है।
पुलिस ने आरोपी को 19 फरवरी को टंडवा बाजार के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना पकड़ी में भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस के सख्त रवैये को दर्शाती है।
-
featured4 days ago
बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
featured2 weeks ago
बलिया में दिल दहला देने वाला मामला, कोचिंग संचालक पति-पत्नी की हत्या, सड़क पर खून से लथपथ मिली लाशें
-
featured2 weeks ago
बलिया में जमीनी विवाद में 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 लोगों की मौत की खबर
-
बलिया2 weeks ago
बलिया में दोहरे हत्याकांड के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
-
featured2 weeks ago
बलिया में हत्या के मामले में पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा, 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया
-
बलिया3 weeks ago
बलिया के बेल्थरारोड में पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम
-
बलिया4 days ago
बलिया में डीजे को लेकर बवाल : घरातियों और बारातियों में जमकर हाथापाई, चार घायल
-
बलिया2 weeks ago
बलिया में बैंक में 21.57 लाख की चोरी, बलिया में शाखा प्रबंधक, कैशियर और चपरासी ने मिलकर किया गबन