Connect with us

बलिया

IGRS में बलिया प्रदेश में प्रथम, 125 में से 125 अंक मिले

Published

on

बलिया जनपद समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में पूरे प्रदेश में अव्वल आया है। लगातार तीसरी बार जनपद ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक व्रिकांत वीर के मार्गदर्शन में जनपद बलिया ने 956 शिकायतों का निस्तारण किया।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में IGRS सेल ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित किया और शिकायतों का समय-सीमा के अंतर निष्पक्ष तरीके से समाधान किया। इसकी वजह से ही अक्टूबर 2024 में बलिया को पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

बलिया को 125 में से 125 अंक मिले हैं। पुलिस विभाग के IGRS टीम ने अक्टूबर माह में 956 शिकायतों का निस्तारण किया, जिसमें हर शिकायत पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हें पूरी तरह से निपटाया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बलिया पुलिस की IGRS टीम को बधाई देते हुए उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। एसपी ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और गुड इंट्री से टीम के सदस्य को सम्मानित किया।

आई.जी.आर.एस. टीम बलिया में प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल, उप निरीक्षक शिव चन्द्र यादव, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल शोविन्द मौर्य, कांस्टेबल सतीश यादव, महिला कांस्टेबल सीमा यादव, महिला कांस्टेबल गरिमा सिंह, महिला कांस्टेबल गीतिका मौर्या, महिला कांस्टेबल वंदना शामिल हैं।

Advertisement        
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

बलिया में युवक पर तेजाब फेंकने की घटना, पुलिस की कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल

Published

on

बलिया के शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर महावल गांव में एक युवक पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। यह घटना 3 फरवरी को हुई, जब संजय सिंह और उनके पुत्र मनसोखन सिंह ने मिथुन नामक युवक पर तेजाब फेंककर उसकी जान लेने की कोशिश की।

पीड़ित मिथुन के पिता मदन बिंद ने 4 फरवरी को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने तीन दिन तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद, पुलिस ने 7 फरवरी को मामला दर्ज किया। इस देरी को लेकर स्थानीय लोग और पीड़ित परिवार में असंतोष है।

शहर कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी, हालांकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इतनी गंभीर घटना होने के बावजूद कार्रवाई में देर की गई। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय के साये में जी रहा है, और मामले में त्वरित न्याय की उम्मीद जताई जा रही है।

Continue Reading

बलिया

“बलिया में गोंड जनजाति का जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी

Published

on

बलिया में गोंड जनजाति समुदाय के लोग जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर सदर मॉडल तहसील पर अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। यह आंदोलन आल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेतृत्व में चल रहा है, जिसमें समुदाय के सदस्य आरोप लगा रहे हैं कि लेखपाल और तहसीलदार सरकारी आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने 2 दिसंबर 2024 को एक शासनादेश जारी किया था, जिसमें पहले के निर्देशों का पालन करने को कहा गया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता संग्राम से पहले के भू-राजस्व अभिलेखों में उनकी जाति ‘गोंड’ दर्ज है, और ये दस्तावेज जिला कलेक्ट्रेट तथा अन्य संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध हैं। इसके बावजूद, अधिकारियों द्वारा उनके जाति प्रमाणपत्र में मनमाने तरीके से बदलाव किया जा रहा है।

गोंड पार्टी के संरक्षक सुमेर गोंड ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के समय बैरिया थाने पर शहीद हुए रामजन्म गोंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भी अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए उसी दृढ़ता से संघर्ष करेंगे। धरने में समुदाय के कई प्रमुख सदस्य, जैसे गुलाबचंद्र गोंड, संजय गोंड और बच्चा लाल गोंड, भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि दोषी अधिकारियों पर संविधान के खिलाफ कार्य करने और अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।

Continue Reading

बलिया

बलिया में दोहरे हत्याकांड के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

बलिया पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 1 कुल्हाड़ी, 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ये कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला सिकंदरपुर के ग्राम खरीद का है, यहां घटित हुए दोहरे हत्याकांड से संबंधित है। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर गौरव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस ये सफलता मिली है।

पुलिस ने नीरज यादव, धीरज कुमार यादव, निरन्जन यादव को सिकन्दरपुर-उभाँव मुख्य सड़क मार्ग से भरथाँव मार्ग पर स्थित विवेकानन्द स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त नीरज यादव के कब्जे से घटना से सम्बन्धित 01 अदद तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस और 01 अदद कुल्हाड़ी बरामद किया गया।

अभियुक्त निरंजन यादव पुत्र रामजीत यादव के कब्जे से 01 अदद लोहे का रम्मा तथा अभियुक्त मनीष यादव पुत्र रामजीत यादव के कब्जे से 01 अदद लाठी बरामद किया गया। इसके अलावा अन्य 2 अभियुक्त सुरेश चौधरी, लालसा देवी को मुखबिर की सूचना पर खरीद दरौली मार्ग तिराहे पर बहदग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया से गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से आलाकत्ल बरामद किया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय बलिया भेजा।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रधान निरीक्षक श्री विकास चन्द पाण्डेय थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया, उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश कश्यप थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नीरज यादव थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मधु शर्मा थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया, हेड कांस्टेबल राकेश यादव थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया, हेड कांस्टेबल मो0 रिजवान थाना सिकंदरपुर जनपद समेत अन्य टीम का योगदान रहा।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!