बलिया
बलिया के खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में जीते 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्रोन्ज मेडल
पढ़ाई हो या खेल, बलिया के युवा हर क्षेत्र में अव्वल रहते हैं। इसी कड़ी में जिले की कराटे टीम ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है और 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्रोन्ज हासिल किए हैं।
कराटे टीम की इस उपलब्धि से शहर में हर्ष व्याप्त है। शहर में आने पर खिलाड़ियों को जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें बलिया कराटे टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग आयु व भार वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओंं में युवाओं ने मेडल जीते।
17 साल के गर्ल्स ग्रुप में 59 किग्रा. भार वर्ग में ज्योत्सना यादव को गोल्ड मेडल मिला है, जबकि 53 किग्रा. भार वर्ग में गरिमा सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। 17 वर्षीय बालक वर्ग के 70 किग्रा भार वर्ग में राजवीर सिंह ने ब्रोन्ज व अमीर चन्द ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
इसके अलावा 20 वर्षीय आयु वर्ग के 68 प्लस किग्राभार वर्ग में सृष्टि गुप्ता और 19 वर्षीय आयु वर्ग के 60 किग्रा. भार वर्ग के युवराज सिंह यादव ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं, अंडर 75 किग्रा भार वर्ग के अमित कुमार वर्मा तथा अंडर 55 किग्रा. भार वर्ग में शेखर प्रकाश को ब्रोन्ज मेडल जीता।
84 प्लस किग्रा भार वर्ग में कृष्णा जी सिंह को गोल्ड मेडल के साथ ही अंडर 60 किग्रा भार वर्ग में धीरज ने ब्रोन्ज मेडल जीता। सीनियर वर्ग के बालिका ओपन कैटगरी में सृष्टि गुप्ता ने ब्रोन्ज मेडल जीता। वहीं, बालक वर्ग में युवराज सिंह यादव ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
वहीं शानदार जीत के बाद शहर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। बलिया स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष सिहान बालकृष्ण मूर्ति के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों के अभिभावकों ने माला पहनाकर सम्मान किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से उत्साहित बालकृष्ण मूर्ति ने कहा कि संगठन का लक्ष्य है कि इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता बनने के लिए तैयार करें।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


