खेल कूद
16 खेलों में अपनी कला दिखा सकेंगे बलिया के खिलाड़ी, इस तारीख से शुरु होगा ट्रायल
बलिया के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। जिले के खिलाड़ियों को 16 खेलों में अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। जी हां, खेल निदेशालय उत्तरप्रदेश के द्वारा संचालिक बलिया के आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में खिलाड़ियों के चयन का कैलेंडर जारी हो गया है।इसमें जिले के खिलाड़ी प्रदेशीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इसके लिए चयन ट्रायल के जरिए कुल 16 खेलों के लिए 705 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। खिलाड़ियों के लिए 11 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
क्रीडाधिकारी डॉक्टर अतुल सिन्हा ने बताया कि आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के लिए होने वाले चयन ट्रायल में खिलाड़ियों की उम्र 1 अप्रैल 2022 के आधार पर काउंट की जाएगी। अलग अलग खेलों में अलग अलग ऐज क्राइटेरिया रखा गया है। जैसे जिम्नास्टिक और तैराकी खिलाड़ियों की आयु अधिकतम 12 साल होनी चाहिए। तो वहीं क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, वाॅलीबॉल, बास्केटबाल, हैण्डबाल, कबड्डी, जूडो, एथलेटिक्स, कुश्ती, बाक्सिंग, बैडमिंटन, तीरंदाजी व टेबुल टेनिस आदि के खिलाड़ियों की आयु अधिकतम 15 वर्ष निर्धारित है।
वहीं वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन व टेबल टेनिस के बालकों का चयन ट्रायल 13 अप्रैल, बालिका वर्ग का ट्रायल 15 अप्रैल को आयोजित होगा। 16 अप्रैल को बालक वर्ग के क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल व तीरंदाजी का ट्रायल होगा व कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी की बालिकाएं 17 अप्रैल को ट्रायल दे सकेंगी। इसी क्रम में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो व हैण्ड बाल के बालक खिलाड़ी 18 अप्रैल को व एथलेटिक्स, हैंडबॉल की बालिका खिलाड़ी 19 अप्रैल को अपना ट्रायल देंगी।
बता दें कि आवासीय क्रीड़ा छात्रावास योजना के तहत खिलाड़ियों को छात्रावासों में प्रवेश देकर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाता है। इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई, खाना, चिकित्सा का भी ध्यान रखा जाता है। इन्हीं प्रशिक्षणों, प्रतियोगिताओं के माध्यम से नेशनल लेवल के खिलाड़ी तैयार होते हैं।
खेल कूद
जमुना राम स्कूहाकी प्रतियोगिता: जमुना राम स्कूल का शानदार प्रदर्शन , तीन वर्गों में बना चैंपियन
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह में से तीन वर्गों में चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही स्कूल ने CBSE नेशनल हॉकी स्पर्धा के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली।
पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. धर्मात्मा नंद जी (संस्थापक, जमुना राम ग्रुप ऑफ कॉलेज) द्वारा किया गया। साथ में मौजूद रहे डॉ. अंगद प्रसाद गुप्ता (प्राचार्य, जमुना राम महाविद्यालय), डॉ. उदय नारायण श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष, शिक्षा संकाय), डॉ. अभय श्रीवास्तव (प्राचार्य, हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय), तथा डॉ. अरुणेंद्र मिश्रा। सभी अतिथियों ने सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विजेता टीमों का विवरण:
अंडर-17 बालिका वर्ग: जमुना राम मेमोरियल स्कूल (विजेता)
अंडर-17 बालक वर्ग: कछवा मिशन स्कूल, मिर्जापुर (विजेता)
अंडर-14 बालक वर्ग:
विजेता: खेल गांव पब्लिक स्कूल, प्रयागराज
उपविजेता: आरके मिशन स्कूल, सागरपाली
तृतीय स्थान: आर्मी पब्लिक स्कूल, कानपुर
अंडर-14 बालिका वर्ग:
विजेता: श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, हजारीबाग
उपविजेता: आरके मिशन स्कूल, सागरपाली
तृतीय स्थान: आर्मी पब्लिक स्कूल, कानपुर
अंडर-19 बालक वर्ग:
विजेता: जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव
उपविजेता: खेल गांव पब्लिक स्कूल, प्रयागराज
तृतीय स्थान: सनबीम स्कूल, अगरसंडा
अंडर-19 बालिका वर्ग:
विजेता: जमुना राम मेमोरियल स्कूल
उपविजेता: डीपीएस, पटना
तृतीय स्थान: आर्मी पब्लिक स्कूल, कानपुर
निर्णायक और तकनीकी सहयोग:
पर्यवेक्षक: मोद कुमार
टेक्निकल सहयोगी: अरविंद कुमार शर्मा
निर्णायक मंडल: मनोज कुशवाहा, परवेज अख्तर, अनुराग यादव, विकास कुमार, मंगेश गुप्ता
सम्मान और आभार:
जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विजेता टीम के कोच मोहम्मद अफ़ज़ल और सुनील यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के निदेशक तुषार नंद, सह-निदेशक सौम्या, वरिष्ठ शिक्षक अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा सहित समस्त स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ए. बी. के. बीच ने सभी खिलाड़ियों, कोचों, मैनेजरों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।
क्षेत्र में जश्न का माहौल:
मेजबान स्कूल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आसपास के क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण देखने को मिला।
खेल कूद
बलिया बना हॉकी का हॉटस्पॉट, जमुना राम स्कूल ने दिखाया दम
ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट: जमुना राम स्कूल की बालिका टीम ने रचा इतिहास, प्रयागराज और बलिया की टीमें भी विजयी
सीबीएसई द्वारा आयोजित ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन जमुना राम मेमोरियल स्कूल, बलिया के खेल प्रांगण में अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए।
बालक वर्ग के मुकाबले:
खेल गांव प्रयागराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्मी स्कूल कानपुर को 2-0 से हराया।
सनबीम स्कूल, बलिया ने एकतरफा मुकाबले में डीपीएस पटना को 4-0 से पराजित किया।
बालिका वर्ग का मुकाबला:
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, बलिया की बालिका टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए डीपीएस पटना को 2-0 से हराकर सबको चौंका दिया।
दिन के मैचों का शुभारंभ अतिथि अम्ब्रिश तिवारी (कोषाध्यक्ष, वॉलीबॉल एसोसिएशन बलिया), अभिराम त्रिपाठी एवं मोहन त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सभी मुकाबले प्रकृति की कृपा और आयोजन समिति की सजगता से सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
स्कूल प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों, कोच एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
खेल कूद
बलिया में जमुना राम मेमोरियल स्कूल पर लगेगा वॉलीबाल का कुंभ, 24 जनपदों की 50 टीमें लेंगी हिस्सा
बलिया । सीबीएसई क्लस्टर फाइव वॉलीबाल प्रतियोगिता 2223 का आयोजन जनपद के जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव में किया जाना है । 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 24 जनपदों की 50 से अधिक बालक एवम् बालिका टीमें प्रतिभाग करने वाली है ।
प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार उत्साह पूर्वक युद्ध स्तर पर लगा हुआ है । आयोजन के निमित्त खेल मैदान को अंतिम रुप दिया जा रहा है । वहीं खिलाड़ियों के आवास, भोजन, आवागमन आदि की सुविधाओं के लिए विभिन्न समितियों का निर्माण कर दिया गया है । 28 नवंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह में पूर्व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी मुख्य अतिथि होंगे, वहीं भारतीय वॉलीबाल महासंघ के कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
एक दिसंबर को आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे । बुधवार को जमुना राम मेमोरियल स्कूल पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रबंधक डॉ धर्मात्मानंद ने बताया कि सीबीएसई द्वारा मिला यह आयोजन विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, हम सभी इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं । प्रतियोगिता की सफलता और निष्पक्षता के लिए उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के खेल निर्णायकों को भी आमंत्रित किया गया है ।
-
featured2 weeks agoUGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र
-
फेफना7 days agoउत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
-
Uncategorized5 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
-
featured1 week agoPhotos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
-
featured2 weeks ago


