Connect with us

बलिया

बलियाः वोट फॉर अखिलेश न्यू उत्तरप्रदेश अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आने वाले चुनाव को देखते हुए तमाम राजनैतिक पार्टियां सक्रिय हो चुकी है। इसी के तहत प्रदेश के बलिया जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। जिले के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय में ‘वोट फॉर अखिलेश न्यू उत्तरप्रदेश’ अभियान चलाया गया। जिसके तहत ‘आयेंगे अखिलेश, बनायेंगे खुशहाल उत्तर प्रदेश’ संवाद का कार्यक्रम किया गया।

समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पांडेय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। उन्होंने संवाद के तहत संवाद में छात्र-छात्राओं के बीच छात्रावासों में सम्पर्क करते हुए अंकुर पाण्डेय जी ने कहा की हमारा यह अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन को चलाया जा रहा है छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए अखिलेश यादव जी ने बेहतरीन प्रयास किये हमें लैपटॉप के माध्यम से डिजिटल वर्ल्ड से जोड़ा, शिक्षा के निजीकरण पर रोकथाम लगाई, छात्राओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पॉवर लाइन बनाई, विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां दी।

अंकुर ने कहा हम आने वाले भविष्य के बेहतर निर्माण के लिए प्रयास कर रहे हैं छात्र- युवाओं की पसंदीदा समाजवादी सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र खोले गए। नए मेडिकल कॉलेज खोले गए छात्राओं को शिक्षा में बढ़ावा देने हेतु कन्या विद्या धन व हमारी बेटी उसका कल योजना से कक्षा 10 के बाद कि पढ़ाई जारी रखने के लिए मदद की गई थी।

इस कार्यक्रम में छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री मार्कण्डेय यादव, सदस्य जितेश वर्मा पूर्व छात्रसंघ महामंत्री, राजेन्द्र यादव, धुरान यादव, सचिन, अमित, छोटू पाण्डेय, गणेश पाण्डेय, पूर्व महामंत्री सिंटू यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल यादव, कुन्दन हरिओम, रमेश वर्मा, रवि यादव, पीयषू तिवारी तिवारी, धनू यादव कुष्णा गोड अजीत यादव, राहुल यादव, विकास, मुरली, इरसाद इत्यादि छात्र रहे। अध्यक्षता मारकण्डेय यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और संचालन पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ नितेश कुमार यादव ने किया।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!