Categories: featured

बड़ी ख़बर : बलिया में अब तक कोरोना का एक भी केस नहीं- DM श्रीहरि प्रताप शाही

बलिया डेस्क : बलिया जिले में रविवार को भी कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आने से प्रशासन के साथ ही अन्य लोगों ने भी राहत की सांस ली। बलिया डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने ट्वीट कर बताया, ” जिले में अभी तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नही है। लेकिन, फिर भी 30 मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था के साथ 25-25 स्टाफ के दो चिकित्सकीय दल तैयार है। उन्होंने कहा

हमने सभी स्टाफ से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। सभी का उत्साह यह बता रहा था कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग को जरूर जीतेंगे।” वहीँ जिला प्रशासन के अनुसार जिले में विदेश और अन्य राज्यों से आए कुछ लोगों को जरुर होम क्वारन्टाइन किया गया है। इसके अलावा कुछ लोगों को प्रसाशन द्वारा बनाये गए क्वारन्टाइन सेंटर पर भी रखा है गया है । लेकिन अब तक कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है।

बता दें की प्रसाशन ने आपातकाल की स्थिती में जिले एक अस्पताल में सुविधा से लैस 30 बेड तैयार रखा । 25-25 सदस्यीय दो चिकित्सा दल भी बनाया गया है, जो 15-15 दिन काम करेगी। इस तरह जिला प्रशासन की सुपर-50 टीम ने पूरी तरह कमर कस ली है।

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने रविवार को असर्फी अस्पताल पहुंचकर दोनों टीम की हौसलाआफजाई भी की। भरोसा भी दिलाया कि हर परिस्थिति में सभी स्टॉफ के साथ रहूंगा। वहीं, टीम में तैनात डाक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय व स्वीपर ने इस लड़ाई में अपने योगदान को सौभाग्य बताया।

अस्पताल पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों से बातचीत की और सभी को सलाम किया। कहा कि आज सबसे अहम रोल आप सभी कर्मवीरों का है। इस कोरोना जैसी आपदा की लड़ाई लड़ने में आप सबके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा। भरोसा दिलाया कि इस संकट में आपके और आपके परिवार की देखभाल के लिए हम सबका सहयोग मिलेगा।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago