Categories: बलिया

बलियावासियों के लिए खुशख़बरी, मुंबई से छपरा के बीच चलेगी समर स्पेशन ट्रेन

गर्मियों की छुट्टियों में अपने घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने मुंबई और छपरा के बीच एक नई समर स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है। यह विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर बलिया मार्ग होते हुए छपरा तक जाएगी।

यह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 13 अप्रैल से 25 मई 2025 तक हर रविवार को मुंबई से छूटेगी, वहीं वापसी में यह 15 अप्रैल से 27 मई 2025 तक हर मंगलवार को छपरा से रवाना होगी। कुल मिलाकर ट्रेन में 20 कोच होंगे, जिनमें शामिल हैं 8 कोच – एसी सेकंड क्लास, 10 कोच – एसी थर्ड क्लास, 2 कोच – जनरेटर सह लगेज यान।

मुंबई से यह ट्रेन रात 10:55 बजे रवाना होगी और थाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, और प्रयागराज छिवकी जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए तीसरे दिन वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी के बाद ट्रेन जौनपुर, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया से होती हुई दोपहर 1:15 बजे छपरा पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन शाम 7 बजे छपरा से चलेगी। बलिया, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, जौनपुर होते हुए अगले दिन वाराणसी पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, ईगतपुरी, कल्याण और थाणे होते हुए ट्रेन तीसरे दिन सुबह 8 बजे मुंबई पहुँचेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

13 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago