नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में बलिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने इस कार्रवाई को राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी ने भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। पाठक ने कहा, “यह जांच निष्पक्ष नहीं है। पहले भी पार्टी नेतृत्व से पांच दिनों तक पूछताछ की गई थी और अब वर्षों बाद चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। यह पूरी प्रक्रिया विपक्ष को दबाने की साज़िश लगती है।”
उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र और सक्षम एजेंसी से कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को अवैध और अनुचित तरीक़े से अधिगृहित किया गया है। उनका कहना है कि यह कार्रवाई न केवल राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की मूल भावना के भी विरुद्ध है। कार्यकर्ताओं ने चार्जशीट को तत्काल निरस्त करने और भाजपा सरकार की “प्रतिशोध की राजनीति” पर रोक लगाने की मांग की है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…