बलिया में 60 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से मारकर हत्या!

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम आम डरिया में दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। यहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति की सरेआम हत्या कर दी गई। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, 60 वर्षीय जनार्दन राम ग्राम आर डरिया में रहते थे। बुधवार को वे शौच से लौट रहे थे। तभी गांव के राधेश्याम राम ने उन्हें गालियां देना शुरू की। इस पर जनार्दन राम ने उसे गाली देने से मना किया। इसके बाद राधेश्याम बौखला गया और उसने जनार्दन राम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल जनार्दन राम को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आरोपी को हिरासत में ले लिया।

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित के भतीजे धनंजय ने बताया कि आरोपी राधेश्याम पहले भी हत्या कर चुका है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। सीओ सिटी श्यामकांत ने बताया कि घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago