बलिया.
भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी ने रात के अंधेरे में प्रेमिका की जगह उसकी मां को ही पकड़कर गले लगा लिया. प्रेमिका की मां के शोर मचाने पर घर वालों ने प्रेमी की अच्छी खातिरदारी कर दी. उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रेमी का चालान कर दिया.
थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक व युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच दोनों का मिलना जुलना भी जारी था. शुक्रवार की रात को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया. संयोगवश प्रेमिका की जगह उसकी मां लेटी हुई थी. युवक अपनी प्रेमिका समझकर उसकी मां को ही बाहों में भर लिया. अचानक किसी के हाथ शरीर पर पड़ने से प्रेमिका की मां जग गयी और शोर मचाने लगी. उसकी शोर सुनकर वहां पहुंचे और प्रेमी की जमकर कुटाई की. उसके बाद डायल 112 को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने शनिवार की देर शाम युवक पर मुकदमा दर्ज कर रविवार को चालान कर दिया.
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…