दहशतजदा हुआ मीरजापुर के इस गांव के लोग

– कोरोना मरीज के संपर्क में आए 6 लोगों को घर में किया गया आइसोलेट
– तीन तरफ के मार्गो पर लगा पुलिस का पहेरा
मीरजापुर.
अहरौरा थाना क्षेत्र के बसाढी गांव में कोरोना पॉजीटिव एक युवक के संपर्क में आए उसी गांव के छ लोगों को चिह्नित कर पुलिस ने उन्हें घर में ही आइसोलेट रहने का निर्देश दिया है. जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. बसाढ़ी गांव में जाने वाले तीन तरफ के रास्तों पर दस पुलिसकर्मियों से निगरानी कराई जा रही है. गांव में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है और न ही किसी को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने ही दिया जा रहा है.
रविवार की सुबह थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने कोरोना मरीज युवक के बताने के अनुसार छ लोगो को चिह्नित किया और उन्हें घर के कमरे में आइसोलेट रहने का सख्त निर्देश दिया. पुलिस ने गांव में स्थित घरों पर कोरोना वायरस से बचने के लिए सुझाव व निर्देश का पंपलेट चस्पा किया. हाथो में स्पीकर और माइक से ग्रामीणों को घरों में रहने और सावधानी बरतने के उपाय एलाउंस करती हुई नजर आईं. रविवार को प्रशासन सख्ती के साथ पेश आना शुरू हुई, हालांकि गांव में रविवार को भी खौफ का माहौल देखने को मिला. गांव की दुकानें और चट्टी चौराहे भी वीरान नजर आए. खेतों में लहलहाती फसल को भी काटने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा था. कुछ लोग पशुओं का चारा लेने के लिए खेत में जाते दिखे, लेकिन कुछ ही समय बाद वह फिर से घर में चले गए. दो दरोगा, चार हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल और होमगार्ड गांव में सील किए गए स्थानों पर मुस्तैद नजर आए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago