Connect with us

बलिया

बलिया- कमान संभालते ही एक्टिव हुए नवागत डीएम, पत्रकारों से चर्चा कर गिनाई प्राथमिकताएं

Published

on

बलिया की कमान संभालने के बाद नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने विकास भवन सभागार में पत्रकारों के साथ चर्चा की। उन्होंने अपना परिचय देने के बाद आम जनता के हित में अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। मूल रूप से कौशाम्बी के रहने वाले रविन्द्र कुमार इससे पहले उन्नाव और कन्नौज में डीएम रह चुके हैं।

वहीं पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनसामान्य के लिए शासन की जो योजनाएं हैं, वह हर एक पात्र तक पहुंचाने की कोशिश रहेगी। जन शिकायतों का निस्तारण जल्द करना प्राथमिकता होगी। अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश रहेगा कि समय सीमा में जनशिकायतों का समाधान करें, कोई टालमटोल नहीं होना चाहिए।

साथ ही कहा कि जिले के विकास के लिए जो परियोजनाएं चल रही है, समयसीमा में पूरा कराया जाएगा। लंबे समय से जो प्रोजेक्ट लंबित है, उनको भी संज्ञान में लेकर प्रोजेक्ट की समीक्षा करआगे बढ़ाया जाएगा। गो-आश्रय स्थल की व्यवस्था शासन की प्राथमिकता है, इनके सम्बन्ध में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Advertisement        
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

बलिया में रेलवे ओवरब्रिज मरम्मत कार्य की शुरुआत, बंद रहेगा आवागमन

Published

on

बलिया में रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत कार्य 18 मार्च 2025 से शुरू हो गया है। इसके तहत, प्रतिदिन रात 8 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 6 बजे तक पुल पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।जिलाधिकारी के निर्देश पर, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और अनुबंधित फर्म के इंजीनियर की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।

इस मरम्मत कार्य में पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स को बदलने और अन्य जरूरी मरम्मत कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक दोपहिया, तिपहिया और हल्की कारों की आवाजाही जारी रहेगी, हालांकि भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को रात के समय मरम्मत कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक मरम्मत कार्य समाप्त नहीं हो जाता या उच्च अधिकारियों द्वारा कोई अन्य निर्देश नहीं दिए जाते।

Continue Reading

बलिया

बलिया में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, समाजवादी शिक्षक सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है आरोपी

Published

on

उत्तर प्रदेश के बलिया से 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। इस घटना को एक स्कूल के प्रबंधक ने अंजाम दिया है, जो समाजवादी शिक्षक सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। आरोपी का नाम जनार्दन यादव है, जिसने 1 मार्च को बालिका के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया।

आरोप है कि जनार्दन यादव ने मदद के बहाने छात्रा को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी भी दी। छात्रा के चाचा की शिकायत पर रविवार को मामला दर्ज हुआ और सोमवार को आरोपी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रा का मेडिकल कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता गाजीपुर जिले की रहने वाली है और बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के स्कूल में परीक्षा देने आई थी। 1 मार्च को गणित के पेपर के दिन स्कूल के प्रबंधक जनार्दन यादव ने कथित तौर पर मदद का झांसा देकर छात्रा के साथ एक कमरे में दुष्कर्म किया।

छात्रा के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी 1 मार्च से ही डरी और सहमी हुई थी। पूछने पर उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। उन्होंने बताया कि जनार्दन यादव ने उनकी भतीजी को धमकी भी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया, तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद उन्होंने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि छात्रा के चाचा की शिकायत पर जनार्दन यादव के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार को जनार्दन यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रसड़ा के डीएसपी आशीष मिश्रा को घटनास्थल पर भेजा गया था। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Continue Reading

बलिया

बलिया में 14 वर्षीय युवती को अगवा कर गैंगरेप, 2 आरोपियों पर केस दर्ज

Published

on

उत्तर प्रदेश के बलिया से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कुछ दरिंदों ने बंदूक की नोक पर 14 वर्षीय युवती को अगवा कर लिया और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, बिहार की एक 14 वर्षीय लड़की डोकटी थाना क्षेत्र में अपनी बहन की ससुराल आई थी. जहां बंदूक की नोक पर उसे अगवा कर लिया गया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया.

लड़की के बहनोई ने बताया कि 14 मार्च को रात 10 बजे सूरज सोनी और दो अन्य युवकों ने बंदूक की नोक पर लड़की का अपहरण कर लिया और तीनों युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया।

बैरिया के क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने कहा कि सूरज सोनी और दो अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!