बलिया
बलियाः सरकारी कार्य में बरती लापरवाही, अब रद्द हो सकती है इन 16 स्कूलों की मान्यता
बलियाः जिले के 16 विद्यालयों की मान्यता रद्द हो सकती है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षिकों की तैनाती ऑनलाइन डाटा अपलोड़ न करने वाले 16 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजा गया है।
डीआईओएस के द्वारा भेजे गए नोटिस में स्पष्ट आख्या प्रेषित नहीं होने पर विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरित करने व परीक्षा केंद्र डिबार किए जाने की कार्रवाई की बात कही है। अब यह नोटिस मिलने के बाद से प्रधानाचार्यों में खलबली मच गई है। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए ऑनलाइन डाटा 20 फरवरी को अपलोड़ करना था लेकिन विद्यालयों ने लापरवाही बरती और डाटा अपलोड़ नहीं किया।
इसके बाद भी विद्यालयों को मौका देते हुए उन्हें कई बार फोन कर डाटा उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया लेकिन सोनभद्र के 16 प्रधानाचार्यों ने शिक्षकों का डाटा अपलोड़ नहीं की। विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही पर डीआईएएस ने नाराजगी जताई है। उन्होंने नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर आख्या तलब किया है। नोटिस में कहा गया है कि कि क्यों न आपके विरुद्ध विद्यालय मान्यता व विद्यालय के मान्यता प्रत्याहरण को रद करते हुए जो विद्यालय बोर्ड परीक्षा केंद्र हैं, उन्हें डिबार घोषित कर दिया जाए।
डीआईओएस ने इसे घोर लापरवाही बताते हुए मां सोनवर्षा देवी इंटर कालेज मुर्धवा, शिक्षा निकेतन इंटर कालेज गोविंदपुर, सुबास बालिका इंटर कालेज अनपरा, सावित्री प्रकाश इंटर कालेज बगही, नव ज्योति इंटर कालेज चुर्क, विंध्य माध्यमिक गुरमा, पंडित परमेश्वर मा वि तेंदू, विमला इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, चिल्ड्रन इंटर कालेज कसारी, राजकीय आश्रम पद्धति दुद्धी, शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परासी पांडेय, राजकीय हाईस्कुल सागोबाध, ख्राीष्ट मां वि कचनरवा, मुर्धवा, संगम मा वि बैरखड़ और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बभनी को नोटिस जारी किया है। अगर अब भी स्कूलों के द्वारा लापरवाही बरती गई तो इनकी मान्यता निरस्त भी की जा सकती है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


