Connect with us

featured

कैमरे में कैद हुई अखिलेश यादव और बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की मुस्कुराती तस्वीर

Published

on

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव (फोटो साभार: पीटीआई/मानवेंदर वशिष्ट)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बलिया से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। अखिलेश यादव और वीरेंद्र सिंह मस्त दोनों ही फोटो में हंसते हुए देखे जा सकते हैं।

अखिलेश यादव और वीरेंद्र सिंह मस्त की इस तस्वीर को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के फोटो पत्रकार मानवेंदर वशिष्ट ने अपने कैमरे में कैद की है। बीते सोमवार यानी 29 नवंबर को मानवेंदर वशिष्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि संसद का शीतकालीन सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त।

बता दें कि सोमवार को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ है। इस दौरान लगभग सभी सांसद लोकसभा और राज्यसभा में मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव आजमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं। तो वहीं वीरेंद्र सिंह मस्त बलिया से लोकसभा के सांसद हैं। शीतकालीन सत्र के पहले दिन दोनों ही सांसद लोकसभा में मौजूद रहे। इसी दौरान संसद भवन परिसर में दोनों की यह हंसती हुई तस्वीर कैमरे में कैद हो गई।

सोमवार का दिन संसद और भारत के किसानों के लिए ऐतिहासिक दिन था। संसद में केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से कृषि कानून वापसी बिल पेश किया गया। जिसे बगैर चर्चा के ही पास कर दिया गया। विपक्षी नेताओं ने कृषि कानून वापसी बिल पर चर्चा की मांग की। लेकिन सरकार ने जिस तरह बिना बहस के ही तीन कृषि कानून बनाए थे उसी तरह बिना चर्चा के ही इसे वापस भी ले लिया।

इससे पहले भी वीरेंद्र सिंह मस्त की ऐसी तस्वीरें सामने आती रही हैं। इसी साल मार्च के महीने में संसद भवन के बाहर मुलायम सिंह यादव को सहारा देते नजर आए थे बलिया सांसद। उस फोटो में समाजवादी पार्टी के संरक्षक और मैनपुरी से लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव को उनकी गाड़ी में चढ़ाने के लिए सहारा देते देखे गए थे। वीरेंद्र सिंह मस्त और मुलायम सिंह यादव की यह तस्वीर पीटीआई के ही फोटो पत्रकार अतुल यादव ने अपने कैमरे में कैद की थी।

वीरेंद्र सिंह मस्त और मुलायम सिंह यादव की तस्वीर (फोटो साभार: पीटीआई/अतुल यादव)

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

Published

on

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Continue Reading

featured

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Published

on

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।

Continue Reading

featured

Published

on

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!