बलिया स्पेशल
बलिया के सांसद-विधायक ट्विटर पर करते रहे चैकीदारी, इलाके में होती रही चोरी और हत्याएं
बलिया– कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन शुरू किया है। उन्होंने इस कैंपेन के तहत अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदलते हुए चौकीदार नरेंद्र मोदी कर लिया है।
इससे पहले यह नाम नरेंद्र मोदी था। पीएम मोदी ने अपने इस कैंपेन की शुरुआत करते हुए ट्वीट कर कहा, “आपका चौकीदार दृढ़ होकर राष्ट्र की सेवा कर रहा है। लेकिन, मैं अकेला नहीं हूं।
भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराइयों से लड़ने वाला हर कोई चौकीदार है। भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर कोई चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है- #MainBhiChowkidar”। पीएम मोदी के बाद बीजेपी के बड़े नेताओं ने भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगाना शुरु कर दिया है।
बीजेपी अध्यक्ष अमित अमित साहित लगभग सभी केंद्रीय मंत्रियों ने पीएम मोदी की इस मुहिम का समर्थन करते हुए अपने ट्विटर हैंडल के नाम में चौकीदार जोड़ लिया है। इस फेहरिस्त में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी है।
जब ये सिलसिला शुरू हुआ तो फिर बाग़ी बलिया के नेता क्यों पीछे रह जाते। अपने बड़े-बड़े नेताओं का साथ देने के लिए बलिया के सांसद भरत सिंह से लेकर बलिया नगर के विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, अपने विवादित बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले बैरिया विधानसभा से विघायक सुरेंद्र सिंह ने भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है।
वैसे ख़बर लिखे जाने तक बेल्थरा रोड विधायक धनञ्जय कन्नौजिया, सिकंदरपुर विधायक संजय यादव इस कैंपेन का हिस्सा नहीं बने थे। इसमे सबसे मजेदार बाद ये है कि बलिया के सांसद भरत सिंह के ट्विटर पर दो-दो अकाउंट है जिसमें एक पर चौकीदार भरत सिंह तो दुसरे पर सिर्फ भारत सिंह लिखा हुआ है।
आप को बता दें कि इन तमाम नेताओं ने पीएम मोदी की मुहिम में शामिल होते हुए इस बात का प्रण लिया है कि वह एक चौकीदार की तरह अपने निर्वाचन क्षेत्र की रक्षा करेंगे। लेकिन इन नेताओं के निर्वाचन क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुई आपराधिक वारदातों को देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि इन नेताओं के चौकीदारी के दावे एकदम खोखले हैं।
यह नेता सोशल मीडिया पर चौकीदारी के दावे ज़ोर-शोर से तो कर रहे हैं, लेकिन इनके इलाके में आपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रहीं।
बलिया में हाल के दिनों में हुईं कुछ वारदातेः सोमवार (18 मार्च) को ज़िले के पकड़ी क्षेत्र में 30 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार (17 मार्च) को कोतवाली क्षेत्र के महतवार गांव स्थित संस्कार सागर पब्लिक स्कूल का जंगला तोड़कर 72 हज़ार रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
शनिवार (16 मार्च) को थाना क्षेत्र के स्थानीय ग्रामसभा के पश्चिम टोला में अज्ञात चोरों ने मेडिकल स्टोर की दुकान से नदगी व दवाइयां चोरी कीं। वहीं पिछले हफ्ते ही गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर बाज़ार में दुकान का ताला तोड़कर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
वहीँ अगर यूपी 100 आकड़ों पर गौर करे तो आकड़ों के मुताबिक बलिया में साल 2018 के जनवरी माह से 4 मार्च 2019 तक चोरी की धमकी 362, हत्या का प्रयास 346, छेड़खानी 114, डकैती के 84, दहेज के 34 तथा शराब के 58 मामले सामने आए है।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



