बलिया
ज़मीन विवाद- सीएम के पास पहुचे बैरिया विधायक, एसआईटी जांच की मांग की
बलिया. बैरिया तहसील क्षेत्र के इब्राहिमाबाद में लगने वाले सुदिष्ट बाबा पशु मेला की जमीन पर कब्जे का मामला अब-अब धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा है। आरोप-प्रत्यारोप और नूराकुश्ती के बीच अब भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की एसआईटी जांच की मांग की है।
विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी सुनील बंसल के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर अपनी बात रखी है और उन्हें कागजात सौंपा है।
इतना ही नहीं उन्होंने प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला को दिए इंटरब्यू में विधायक ने कहा है कि वे इस मामले में पीछे नहीं हटेंगे और यदि मेला की जमीन से कब्जा नहीं हटा तो उसी जमीन पर बेमियादी अनशन करेंगे। इस जमीन के लिए अपनी जान तक दे देंगे।
अधिकारियों को भी लिया आड़ेहाथ
विधायक ने कहा कि जिस जमीन की रजिस्ट्री की बात की जा रही है उसमें पशु मेला लगता है ये सभी जानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 200 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। यह पूरी जमीन पशु मेला की है।
विधायक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में बताया है कि इब्राहिमाबाद ऊपरवार में भू माफियाओं द्वारा फर्जी तरीके से तहसील के भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से 200 एकड़ जमीन पर अपना नाम अंकित करा लिया गया था।
बाद में जनता के प्रतिकार पर 1996 में पुनः वह जमीन ग्रामसभा के नाम से अंकित हो गई। इसके बाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में भ्रस्ट तरीके से की गई चकबंदी की कार्रवाई भी निरस्त कर दी गई, लेकिन पुनः भू माफियाओं ने साजिश रचकर भ्रष्ट अधिकारियों के सहयोग से अपना नाम अंकित करा लिया। हांलाकि जनदबाव के कारण वे संबंधित भूमि पर कब्जा नहीं प्राप्त कर सके। ्बैर
मुझे नहीं है कोई आपत्ति
बैरिया विधायक ने बताया कि उन्होंने पत्र में कहा है कि सुदिष्ट बाबा का ऐतिहासिक पशु मेला सैकड़ो वर्षों से लगता चला रहा है। इसका वर्तमान में संचालन जिला पंचायत बलिया द्वारा होता है। उक्त जमीन पर जिला पंचायत द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बंधा एवं बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया है।
वहीं शासन द्वारा अग्निशमन केंद्र तथा जिला पंचायत बलिया द्वारा पशु पैठ सेड भी बनाया गया है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे विनय सिंह द्वारा रजिस्ट्री कराए जाने की शिकायत भी की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि रजिस्ट्री में बहुसंख्यक विक्रेताओं से फर्जी तरीके से बिना रजिस्टर्ड पावर आफ एटर्नी बनाकर रजिस्ट्री कराई गई है।
पूर्व में भू माफियाओं पर केस भी दर्ज किया गया है। मामले को लेकर जब सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे विनय सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहली बात तो ये कि विधायक जी होते कौन हैं उनकी जमीन की रजिस्ट्री मामले में बोलने वाले। यदि कुछ गलत हुआ है तो संबंधित विभाग है, कोर्ट है, जांच कराई जा सकती है।
मैं पहले दिन से ही कह रहा हूं कि इसे लेकर प्रशासन अपने स्तर से जांच करा ले, ताकि सबकुछ क्लीयर हो जाए। विधायक जी कि इच्छा है कि एसआईटी जांच हो, मैं उसका भी स्वागत करता हूं, मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।



