featured
बलियाः कल कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करेंगे पत्रकार संगठन
बलिया पेपर लीक मामले का खुलासा करने वाले पत्रकार की गिरफ्तारी के बाद जिले में माहौल गरमा गया है। पत्रकार संगठन कार्यवाही से आक्रोश में है। इसी बीच भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश के प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
सिंह ने सभी पत्रकारों के साथ साथ सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों और अधिवक्ता संगठनों से भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। सिंह ने कहा है कि यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को बचाने का आंदोलन है इसमें सभी देशभक्त संगठनों की सहभागिता से लड़ाई को मंजिल तक पहुंचने में बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि बलिया डीएम और पुलिस अधीक्षक पत्रकारों के ऊपर संगीनों के बल पर आपातकाल लगाये हुए है। यह रोग का इलाज नहीं करना चाहते बल्कि रोग को सामने लाने वाले का ही इलाज करना चाहते हैं। पूरा पत्रकार समूह इसका विरोध करता है।
वहीं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि बलिया प्रशासन की पत्रकारों के खिलाफ की गई कार्यवाही लोकतंत्र का गला घोंटने का कुत्सित प्रयास है। ऐसे में हम बलिया डीएम को तत्काल निलंबित करने की मांग करते हुए सीएम योगी से इनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग करते हैं।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने कहा कि बलिया का एक एक पत्रकार गिरफ्तार पत्रकारों अजित ओझा, दिग्विजय सिंह और मनोज कुमार गुप्ता झब्बू के साथ है। भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष/आजमगढ़ मंडल प्रभारी संजय पांडेय ने कहा कि पत्रकारों को गिरफ्तार करना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को संगीनों के बल पर प्रशासन की कमियों को उजागर करने से रोकने की कोशिश है, जिसको हम कभी बर्दाश्त नही करेंगे। सोमवार को कलेक्ट्रेट पर डीएम का घेराव करके हम शासन को यह संदेश देने का काम करेंगे कि बलिया के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तानाशाही रवैया अख्तियार करके अपनी कमियों को उजागर होने से रोकने के लिये पत्रकारों को ही अपराधी बनाने पर तुले हुए है जो लोकतंत्र में शर्मनाक है ।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा है कि पेपर लीक मामले में पहले दिन से ही बलिया के डीएम व एसपी की भूमिका और कार्यवाही संदिग्ध है । इन दोनों अधिकारियों के रहते न तो यहां परीक्षा की शुचिता बच सकती है और न ही सही तरीके से जांच ही हो सकती है। भारतीय पत्रकार संघ (भारत) के जिलाध्यक्ष अमरनाथ चौरसिया और महामंत्री राजेश गुप्ता महाजन ने भी इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। देवरिया, गाजीपुर से भी पत्रकार इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा
featured
Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।


