Connect with us

बलिया

बलियाः नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, इस तारीख को लगेगा रोजगार मेला

Published

on

बलिया में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 13 मई को जिले में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए कई युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें टेक्निकल और नॉन टेक्निकल कुल 5 कंपनियां प्रतिभाग कर रही है।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष के 10वी, 12वी, स्नातक, कौशल में प्रशिक्षित युवा समस्त प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभाग कर सकते है।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट www.sewayojan.up.nic.in पर उपलब्ध है। इस रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में आनलाइन पंजीकरण कराने के बाद कार्यालय की बेवसाइट पर उपलब्ध कम्पनियों में आनलाइन आवेदन करने के बाद ही प्रतिभाग कर सकते है। इस रोजगार मेला में अभ्यर्थी बिना आनलाइन पंजीकरण तथा कम्पनियों में बिना आनलाइन आवेदन के प्रतिभाग नहीं कर पायेंगे।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!