बलिया
बलियाः माल्देपुर से कदम चौराहा तक बनेगा फोरलेन मार्ग, 48.95 करोड़ की राशि स्वीकृत

बलिया में माल्देपुर से कदम चौराहे फोरलेन मार्ग बनेगा। साढ़े चार किमी की लंबाई में बनने वाले मार्ग के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने कुल 48.95 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
एनएचआई ने इस मार्ग के निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। जल्द इसका टेंडर होगा। इसके बाद पहले चरण में
यूटिलिटी शिफ्टिंग कराया जाएगा। जिले में करीब 90 किमी लंबी एनएच 31 सड़क है। इसके चौड़ीकरण को लेकर समय-समय पर कयास लगाए जाते रहे हैं लेकिन स्थिति जस की तस ही है। लेकिन अब चौडीकरण का कार्य होना तय है।
एनएन 31 पर माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। टू लेन सड़क होने के कारण आए दिन जाम लगता है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब फोरलेन सड़क बन जाने के बाद समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
आजमगढ़ एनएचआई परियोजना निदेशक एसपी पाठक का कहना है कि बलिया में माल्देपुर से लेकर कदम चौराहे तक की एनएच 31 को फोरलेन बनाया जाएगा। इसको स्वीकृति मिल चुकी है। इस मार्ग का निर्माण पीडब्लूड कराएगा। इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है।











बलिया
बलिया पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप के आरोप में 2 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

बलिया में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग से अपहरण और गैंगरेप के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।
जानकारी के मुताबिक, सुखपुरा थाना पुलिस ने पहले आरोपी बिहारी सैनी (27) को सुखपुरा चौराहे के पास पकड़ा। वह मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के बिड़ला मंदिर किशोरी नगर का निवासी है। दूसरा आरोपी भागवत सैनी को करनई तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया, जो मथुरा के ही गोविंद नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। दोनों आरोपी घटना स्थल से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए दोनों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 069/2025 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें बलिया न्यायालय भेज दिया गया है।
बलिया
बलिया की रसड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के तहत रसड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पिता और पुत्र भी शामिल हैं। इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।
यह गिरफ्तारी शुक्रवार सुबह 6:45 बजे की गई, जब उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्होंने धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 117(2), 118(1), 109, 324(5), 303(2) बीएनएस में वांछित आरोपियों सुमित सिंह उर्फ सीपू, राज सिंह और प्रदीप सिंह को उनके घर के पास गिरफ्तार किया। यह तीनों आरोपी संवरा (थाना रसड़ा) के निवासी हैं।
इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह के साथ मुख्य आरक्षी नंदलाल यादव, अरविन्द त्रिपाठी और आरक्षी पंकज विश्वकर्मा भी शामिल रहे।
बलिया
बलिया में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौटते समय जीप और डंपर की टक्कर, एक की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर आई है। एक परिवार खुशी के मौके पर शादी समारोह से घर लौट रहा था, लेकिन उनका सफर दुख में बदल गया, जब उनकी जीप एक डंपर से टकरा गई। यह हादसा बलिया-बैरिया मार्ग (एनएच 31) पर हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुण्ड परसिया के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान गंगापुर के तेलिया टोला निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र पटेल के रूप में हुई। घायलों में उनकी पत्नी माला (30), मेनका (27), रामनाथ पटेल (70), श्रीनिवास मिश्र (78) और 13 वर्षीय आकाश शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जितेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अपनी साली की शादी में शामिल होने के बाद अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही हल्दी थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा सड़क सुरक्षा के मुद्दे को एक बार फिर उजागर करता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
-
featured1 week ago
बलिया में ATS की बड़ी करवाई, राहुल सिंह नाम के व्यक्ति से लंबी पूछताछ!
-
बलिया7 days ago
बलिया में बरातियों के साथ मारपीट, दूल्हे के भाई की मौत, दर्जनों लोग घायल
-
featured2 weeks ago
बलिया में 179 शिक्षकों की भर्ती के मामले में बड़ा घोटाला, तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक समेत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज
-
बलिया1 week ago
बलिया डीएम ने 3 तहसीलदारों का किया ट्रांसफर, यहाँ देखिए लिस्ट
-
featured2 weeks ago
बलिया में यूपी एटीएस की छापेमारी, संदिग्धों से पूछताछ, पाकिस्तान कनेक्शन पर जांच जारी
-
featured2 weeks ago
बलिया में प्रेमिका से मिलने गए युवक की गांववालों ने की धुनाई, बाद में शादी के लिए हुए राजी
-
बलिया2 weeks ago
बलिया में अराजक तत्वों ने संत रविदास की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश
-
बलिया2 weeks ago
बलिया में तीन शिक्षकों पर 10वीं की छात्रा का अपहरण करने का आरोप, केस दर्ज