बलिया में खाद्य विभाग लगातार सक्रिय नज़र आ रहा है। त्योहारों के बीच लगातार छापामार कार्रवाई जारी है। ऐसे में नवरात्र पर खाद्य सामग्रियों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने कार्रवाई की। 6 प्रतिष्ठानों से अलग – अलग सैंपल लिए गए।
बता दें नवरात्र के मौके पर सहायक आयुक्त औषधि द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर छापा मारा गया। जहां से सिंघाड़े का आटा, किसमिस, पनीर, मूंगफली, पेड़ा, छेने की मिठाई व खोआ के नमूने लिए गए।
सहायक औषधि द्वितीय श्री मिश्र ने बताया कि नवरात्र को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी पर 6 प्रतिष्ठानों से सिंघाड़े का आटा, किसमिस, पनीर, मूंगफली, पेड़ा, छेने की मिठाई व खोआ के नमूने लिए गये हैं। जिसे जांच के लिए भेजा है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम कुमार यादव, संतोष कुमार खाद्य सहायक दयाशंकर थे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…