Categories: बलिया

दर्दनाक हादसा, छुट्टी पर बलिया आ रहे सिपाही समेत दो की मौत

बलिया। मऊ जिले में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही और भतीजे की मौत हो गई। सिपाही छुट्टी पर अपने घर बलिया आ रहा था। इधर, हादसे की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

‘रफ्तार’ ने ली जान– बताया जा रहा है कि मऊ जिले के रतनपुरा बाजार स्थित फंटासिया पार्क के पास मंगलवार देर रात बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बलिया के रहने वाले सिपाही की मौत– बता दें बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी चिरंजीव कुमार (27) यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर सुल्तानपुर जिले में तैनात थे। मंगलवार छुट्टी पर घर आ रहे थे। मऊ आने के बाद उन्होंने अपने भतीजे आलोक (22) को बुलाया। देर शाम दोनों मऊ से अपने बाइक से घर जा रहे थे। तभी बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मारी और फरार हो गया।

परिजनों में कोहराम- हादसे में बाइक चला रहे सिपाही चिरंजीव की मौत हो गई। जबकि घायल भतीजे को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर परिजनों को हादसे की सूचना दी।एसओ हलधरपुर अजय तिवारी ने बताया कि देर शाम कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago