बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से हो रहा है। चिन्हित जमीन की रजिस्ट्री भी तेज हो गयी है। अब तक करीब 22 किसानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। बुधवार को काश्तकारों के पैसे का भुगतान भी शुरू हो गया। पहली किश्त के रूप में 4 किसानों को करीब 39.80 लाख रुपये उनके खातों में भेजा गया।
बता दें गाजीपुर से बिहार की सीमा पर स्थित मांझी तक करीब 128 किमी लम्बे ग्रीनफील्ड-वे जनपद के दो तहसील सदर और बैरिया के तकरीबन 98 गांवों से होकर गुजरेगा। फोर लेन सड़क से गुजरने वाली जमीनों के चिन्हांकन के बाद 16 सितम्बर से जमीनों की रजिस्ट्री का काम शुरू हुआ। विभागीय अधिकारियों की मानें तो 13 दिनों में 22 किसानों की जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है।
रजिस्ट्री के 15 दिनों के अंदर छानबीन के बाद पैसे के भुगतान का प्राविधान है। ऐसे में बुधवार को तीखा गांव के 4 काश्तकारों को 9.95 लाख रुपये के हिसाब से करीब 39.80 लाख रुपये ऑनलाइन उनके खातों में ट्रांसफर किया गया। वहीं डीएम सौम्या अग्रवाल ने किसानों से अपील की है कि जमीन का बैनामा जल्द से जल्द करें ताकि पैसा उनके खातों में भेजा जा सके।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…