Categories: बलिया

बलियाः रेल यात्रियों के लिए काम की ख़बर, त्योहारों पर होगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

 त्यौहारों का सिलसिला शुरु हो गया है। ऐसे में रेल यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसी को देखते हुए बलिया रेल प्रशासन ने स्पेशन ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेलवे दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ त्यौहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 01025- 01026 दादर-बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन करेगा।

बता दें कि यह दादर स्टेशन से प्रत्येक सोमवार,बुधवार एवं शुक्रवार को तीन से 31 अक्टूबर तक कुल 13 फेरों में चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 01025 दादर स्टेशन से दोपहर 02:15 बजे से प्रस्थान करेगी। यह नासिक, भुसावल होते हुए दूसरे दिन इटारसी पहुंचेगी। वहां से शाम 07.15 बजे प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड होते हुए 09.55 बजे वाराणसी जंक्शन, औड़िहार ,मऊ हुए तीसरे रात 01:45 बजे बलिया पहुंचेगी।

बलिया स्टेशन से ट्रेन संख्या 01026 प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को पांच अक्टूबर से दो नवम्बर तक 13 फेरों में चलेगी। गाड़ी सं- 01026 बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक पूजा विशेष प्रत्येक बुधवार,शुक्रवार एवं रविवार को बलिया से शाम 03:15 बजे रवाना होकर रसड़ा, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज होते हुए दुसरे दिन दोपहर 03.25 बजे इटारसी पहुचेगी। वहां से भुसावल, नासिक, तीसरे दिन कल्याण से सुबह 03:35 बजे दादर स्टेशन पहुचेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago